-24 घंटे में सिर्फ चार चालान शाहपुर में 121 मामले -बिना मॉस्क पहने निकले लोगों से पुलिस ने वसूले 30450 रुपए GORAKHPUR: शहर के भीतर बिना मॉस्क पहने घर से बाहर निकलने पर जुर्माना तय है. एसपी सिटी के निर्देश पर शहर की पुलिस ने जांच का अभियान चलाया. 24 घंटे के भीतर कार्रवाई में खोराबार में महज चा

-24 घंटे में सिर्फ चार चालान, शाहपुर में 121 मामले

-बिना मॉस्क पहने निकले लोगों से पुलिस ने वसूले 30,450 रुपए

GORAKHPUR: शहर के भीतर बिना मॉस्क पहने घर से बाहर निकलने पर जुर्माना तय है। एसपी सिटी के निर्देश पर शहर की पुलिस ने जांच का अभियान चलाया। 24 घंटे के भीतर कार्रवाई में खोराबार में महज चार चालान हुए। जबकि शाहपुर एरिया में पुलिस कुल 121 चालान काटकर 12 हजार सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि जहां पर लापरवाही मिली है। वहां कार्रवाई हुई है। चालान के हिसाब से खोराबार एरिया में रहने वाले मॉस्क को लेकर ज्यादा जागरूक हैं। इसलिए पुलिस को चालान का मौका नहीं मिल सका।

कोरोना संक्रमण रोकने को चलेगा अभियान

बिना मॉस्क पहने घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया गया है। बिना मॉस्क पहने घर से निकलने पर अलग-अलग जुर्माना तय किया गया है। शहर में व्हीकल चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम मॉस्क का भी ध्यान दे रही है। जो लोग मॉस्क नहीं पहन रहे हैं, उनको पुलिस जागरूक कर रही है। साथ ही नियमानुसार चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।

शाहपुर में अधिक, खोराबार में सबसे कम चालान

मॉस्क पहनने की चेकिंग के दौरान शाहपुर एरिया में सर्वाधिक चालान हुआ है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 121 लोगों का चालान कर 12 हजार सौ रुपए का जुर्माना वसूला। जबकि, खोराबार एरिया में सबसे कम चार चालान हुए हैं। कम चालान के अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर सब लोग मॉस्क पहने थे। इसलिए चालान नहीं हो सका। लेकिन पुलिस अधिकारी इसे लापरवाही मान रहे हैं। शाहपुर में ज्यादा चालान को लेकर कहा जा रहा है कि यहां पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। तमाम लोग बिना मॉस्क के घूमते पाए गए थे।

यह तय है जुर्माना

पहली बार बिना मॉस्क पहने पकड़े जाने पर 100 रुपए

दोबारा बिना मॉस्क पहने पकड़े जाने पर 200 रुपए

तीसरी पकड़े जाने पर फाइन 500 रुपए

बाइक पर दो सवारी, एक बिना मॉस्क 250 रुपए

दूसरी बार दो सवारी, एक बिना मॉस्क 500 रुपए

तीसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माना 1000

कोतवाली 34 3400

राजघाट 28 2800

तिवारीपुर 37 3700

कैंट 33 3300

खोराबार 04 7000

रामगढ़ताल 11 1150

गोरखनाथ 33 3300

शाहपुर 121 1200

वर्जन

शहर में बिना मॉस्क पहनकर घर से निकले लोगों का चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस की टीम जुर्माना वसूल रही है। 304 लोगों का चालान कर पुलिस ने 30,450 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive