- दिवाली और छठ पर्व के दौरान परिवहन निगम चलाएगा स्पेशल बसें

- पैसेंजर्स को राहत देने के लिए लिया गया फैसला

GORAKHPUR: पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग भी देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी करते हैं। जहां से हर बार दिवाली और छठ पर्व पर भारी संख्या में पैसेंजर्स आते हैं। इसलिए दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से गोरखपुर, सोनौली, सिद्धार्थनगर और पड़रौना आदि जगहों के लिए परिवहन निगम ने एक्स्ट्रा एसी और ऑर्डनरी बसों को चलाने का फैसला लिया है। निगम ख्ख् अक्टूबर से दो नवंबर तक अधिक से अधिक बसें इन रूटों पर चलाएगा जिससे त्योहार में घर आने वालों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

चलेंगी 9ख् एक्स्ट्रा बसें

ख्ख् से ख्म् अक्टूबर तक दिवाली के लिए सोनौली-दिल्ली के बीच सोनौली डिपो की भ्, गोरखपुर डिपो की 7 ऑर्डनरी और राप्तीनगर डिपो से 7 एसी बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह इन्हीं जगहों से छठ पर्व के लिए भी ख्8 अक्टूबर से एक नवंबर तक क्9 बसें चलाई जाएंगी।

गोरखपुर टू दिल्ली के लिए क्भ् बसें

ख्ख् अक्टूबर से ख्म् अक्टूबर तक गोरखपुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट सेवा के रूप में क्भ् बसें चलाई जाएंगी। यही बसें छठ पर्व के लिए भी ख्8 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेंगी। इसमें गोरखपुर डिपो की भ्, राप्तीनगर डिपो की भ् और बस्ती डिपो की भ् बसें शामिल हैं।

बढ़नी-दिल्ली के बीच चलेंगी 9 बसें

दिवाली में बढ़नी से दिल्ली के लिए 9 बसें चलाई जाएंगी। जो छठ पर्व में भी ख्8 से फ्क् अक्टूबर तक इस रूट पर दौडेंगी। इसमे बस्ती डिपो की भ् और सिद्धार्थनगर डिपो की ब् बसें शामिल रहेंगी।

गोरखपुर टू लखनऊ के लिए फ्भ् बसें

दिवाली में ख्ब् से ख्म् अक्टूबर तक लखनऊ के लिए फ्भ् बसें चलाई जाएंगी। यही बसें छठ पर्व पर भी ख्8 अक्टूबर से एक नवंबर तक इस रूट पर दौड़ेंगी। इसमें गोरखपुर डिपो की क्ख्, राप्तीनगर डिपो की क्0, निचलौल डिपो की भ्, सोनौली डिपो की फ् और पडरौना डिपो की भ् बसें शामिल हैं।

गोरखपुर से कानपुर के लिए 8 बसें

इसी तरह गोरखपुर से कानपुर के लिए ख्ब् से ख्म् अक्टूबर तक 8 बसें चलाई जाएंगी। यही बसें छठ पर्व पर भी ख्8 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेंगी। इसमें गोरखपुर डिपो की ब् और पडरौना डिपो की ब् बसें शामिल हैं। इसी तरह देवरिया-गोरखपुर-कानपुर के लिए म् बसें चलाई जाएंगी, जो छठ पर्व में ख्8 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेंगी। इसमें देवरिया डिपो की म् बसें शामिल हैं।

बॉक्स

नहीं चलेगी मनमानी

आरएम डीवी सिंह ने बताया कि पहले देखा जाता था कि दिल्ली, कानपुर और लखनऊ में ड्राइवर और कंडक्टर अपनी मनमानी करते थे। वे घर पहुंचने की जल्दी में खाली ही गाड़ी लेकर चल देते थे। इसलिए इस बार आनंद विहार दिल्ली, आलमबाग लखनऊ, कैसरबाग लखनऊ और कानपुर झकरकट्टी में गोरखपुर परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो पैसेंजर्स को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने में मदद करेंगे। त्योहार में जब तक स्पेशल बसों का संचालन होगा तब तक ये कर्मचारी तैनात रहेंगे।

वर्जन

दिवाली और छठ पर्व में पैसेंजर्स को परेशानी ना हो इसके लिए एक्स्ट्रा बसें चलाई जाएंगी। साथ ही दिल्ली, कानपुर और लखनऊ में निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीवी सिंह, आरएम

Posted By: Inextlive