-लालपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विक्की उर्फ आर्यन को किया गिरफ्तार

-सुखदेवनगर के खादगढ़ा रहने वाला है विक्की

-लड़कियों को इंप्रेश करने के लिए टपाता था महंगे मोबाइल

RANCHI: गोस्सनर कॉलेज के इंटर का छात्र विक्की उर्फ आर्यन मोबाइल लिफ्टर निकला है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा में रहने वाले विक्की को लालपुर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा है। वह विक्की उर्फ आर्यन के साथ ही बाइक पर बैठकर महिलाओं को टारगेट करता था।

घर से 9 महंगे मोबाइल जब्त

सिटी एसपी कौशल किशोर ने बताया कि विक्की उर्फ आर्यन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से नौ महंगे मोबाइल सेट बरामद किए हैं। सभी सेट राह चलती लड़कियों व महिलाओं से छीने गए हैं।

लखटकिया बाइक से चलता है विक्की

विक्की उर्फ आर्यन घर परिवार से संपन्न है। उसके पिता दूध का कारोबार करते हैं। पुलिस को उसने बताया कि वह शौक और मौज में जीवन व्यतीत करना चाहता था। वह चाहता था कि लोग उसके महंगे मोबाइल और महंगी गाडि़यों के बारे में जानें। वह एक लाख की बाइक से चलता है। उसने यह भी बताया कि वह लड़कियों को इसके माध्यम से इंप्रेश भी करना चाहता था।

बॉक्स।

रिटायर्ड डीजी की भतीजी का भी छीना था मोबाइल

गौरतलब हो कि कुछ माह पूर्व इन्हीं दोनों ने झारखंड पुलिस में पदस्थापित सीके जैकब के रिश्तेदार का मोबाइल सर्कुलर रोड के अप्सरा होटल के समीप से छीन लिया था। रिटायर्ड डीजी की रिश्तेदार अपने महिला मित्र से मिलने दुबई से रांची आई थी। उक्त मोबाइल का मूल्य 7भ् हजार रुपए था। इस मामले में लालपुर पुलिस ने खादगढ़ा से एक जुवेनाइल को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेजा था। पुलिस उसे भी बाल सुधार गृह से पूछताछ के लिए लाएगी।

Posted By: Inextlive