-शनिवार को हुए चुनाव में निर्विरोध झारखंड राजद अध्यक्ष निर्वाचित हुए राणा

-केंद्रीय ऑब्जर्वर राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता व चुनाव पदाधिकारी हरीश श्रीवास्तव थे

-पुराने राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी

RANCHI: राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान गौतम सागर राणा के हाथ में आ गई है। शनिवार को हुए चुनाव में गौतम सागर राणा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मौके पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता व चुनाव पदाधिकारी हरीश श्रीवास्तव केन्द्रीय आब्जर्वर के रूप में मौजूद थे। चुनाव के लिए सिर्फ गौतम सागर राणा ने ही नामांकन कराया था। इसलिए चुनाव अधिकारी ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।

मजबूती से उभरेगा राजद

अध्यक्ष चुने जाने के बाद गौतम सागर राणा ने कहा कि झारखंड में राजद को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। बिहार में जीत के बाद झारखंड में भी राजद को यहां की जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। इसलिए आने वाले दिनों में यहां पर राजद मजबूती से उभरेगा।

लालू से आशीर्वाद लेने जाएंगे पटना

राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर गौतम सागर राणा को पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वहीं, गौतम सागर राणा पटना जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी आशिर्वाद लेंगे।

पार्टी में आते-जाते रहे हैं राणा

गौतम सागर राणा को अध्यक्ष चुने जाने पर दबे स्वर में राजद के पुराने कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी भी जताई। क्योंकि गौतम सागर राणा राजद को छोड़कर कई दलों में पहले शामिल हुए थे। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले क्फ् अक्टूबर, ख्0क्ब् को जेवीएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष का पद गौतम सागर राणा ने छोड़ा था। उसके बाद ख्8 दिसंबर को वह बीजेपी में शामिल हुए। लेकिन टिकट नहीं मिला, तो गौतम सागर राणा फिर से राजद में आ गए।

Posted By: Inextlive