VARANASI

गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को पत्‍‌नी दर्शनी देवी के साथ सारनाथ संग्रहालय में रखे देश के राष्ट्रीय चिन्ह को देखा और धमेख स्तूप की परिक्रमा की। राज्यपाल दम्पत्ति दिन में 3.15 बजे सारनाथ में मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पहुंचे, यहां पर सारनाथ मंडल अध्यक्ष अवधेश राय और भाजपा कार्यकर्ता एनपी सिंह ने उनका स्वागत किया। धमेख स्तूप पर पुरातत्वविद डॉ। नीरज सिन्हा व डॉ। नीतेश सक्सेना ने उनका स्वागत करते हुए धमेख स्तूप, अशोक की लाट, प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर अवशेष के इतिहास की जानकारी दी। राज्यपाल ने भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली में लगभग डेढ़ घंटे तक भ्रमण किया। वहीं देर शाम अपनी पत्‍‌नी के साथ पुराना रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय का 20 मिनट तक समय बिताया।

Posted By: Inextlive