-29वां अखिल भारतीय संताली लेखक सम्मेलन 22 एवं 23 अक्टूबर को

JAMSHEDPUR: ख्9वां अखिल भारतीय संताली लेखक सम्मेलन ख्ख् एवं ख्फ् अक्टूबर को जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू होंगी। यह जानकारी रविवार को ऑल इंडिया संताली लेखक एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रवींद्रनाथ मुर्मू ने दी। करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में हुई बैठक में बताया गया कि राज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए स्वीकृति दे दी है। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए रविवार की सुबह एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने गया था। इनमें रूपचांद हांसदा, मंगल मांझी, श्याम सी। टुडू, सचिन मांडी तथा सुनीता हांसदा शामिल थे।

बनी आयोजन समिति

बैठक में एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में टाटा स्टील के सीएसआर चीफ बिरेन रमेश भूटा को मुख्य संरक्षक, सूर्य सिंह बेसरा, सीआर माझी, युवराज टुडू एवं शंकर सोरेन को सलाहकार, अनिल उरांव को चेयरमैन, उर्मिला एक्का को कार्यकारी चेयरमैन, मंगल माझी तथा कुशाल हांसदा को उपाध्यक्ष, रविन्द्र नाथ मुर्मू को महासचिव, मानसिंह मांझी को सचिव, पिताम्बर माझी को सह सचिव, वीर प्रताप मुर्मू को कोषाध्यक्ष, सारो हांसदा को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उपसमितियां भी गठित

कार्यक्रम के लिए उपसमितियों का भी गठन किया गया। स्वागत समिति में चेयरमैन शिव शंकर कांडेयांग, संयोजक जोबा मुर्मू, प्रत्यायन एवं पंजीयन समिति में चेयरमैन अमित तिर्की, संयोजक प्रो। रामो टुडू, परिवहन समिति में चेयरमैन निशोन हेम्ब्रम, संयोजक डोमन टुडू, आवासन समिति में चेयरमैन बिरधान मरांडी, संयोजक शंकर हेम्ब्रम, भोजन एवं जलपान समिति में चेयरमैन गणेश टुडू, संयोजक कस्तूरी हांसदा, सांस्कृतिक समिति में चेयरमैन लेदेम मार्डी, संयोजक करना मुर्मू, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति में चेयरमैन डा। रतन सोरेन, पुरस्कार एवं सम्मान समिति में चेयरमैन ताला टुडू, संयोजक सालगे हांसदा, साज सज्जा समिति में चेयरमैन दीपक राज मुर्मू, संयोजक महेंद्र हांसदा, स्मारिका समिति में चेयरमैन सूर्य सिंह बेसरा, संयोजक बाबूराम सोरेन को बनाया गया है।

Posted By: Inextlive