- उत्तरा2ांड में आयुष और आयुर्वेद के विकास की असीम सं5ावनाएं

DEHRADUN: आयुर्वेद के क्षेत्र में उलराखंड देश का नेतृत्व करेगा। राज्य में आयुष और आयुर्वेद के विकास की असीम संभावनाएं हैं। वर्तमान सरकार इन संभावनाओं के उपयोग के संबंध में नीतियां बना रही है। यह बात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही।

चिकित्सा पद्धति की गुणवत्त में सुधार लाना लक्ष्य

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हमारी परम्परा में एलोपैथ से पहले आयुर्वेद का स्थान आता है। आयुर्वेद को अत्यधिक महत्व भी दिया गया है, लेकिन वर्तमान समय में एलोपैथ का स्थान पहले हो गया है। यही वजह है कि आयुर्वेद क्षेत्र के डॉक्टर भी एलोपैथ पर विश्वास करते हैं। बाबा रामदेव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को आम जनता के सामने लाकर इसकी उपयोगिता को घर-घर तक पहुंचाया है। आयुष मंत्री डॉ। हरक सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य चिकित्सा पद्धति की गुणवत्त में सुधार लाना है। इसके लिए अनेक मेडिकल कॉलेज खोले गये हैं। आने वाले दिनों में देहरादून, हरिद्वार के अतिरिक्त अन्य पहाड़ी जनपदों में मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता दी जायेगी। इस दौरान आयुर्वेदिक एवं यूनानी निदेशक डॉ। अरूण कुमार त्रिपाठी, होम्योपैथिक के डॉयरेक्टर डॉ। नसरीन फातिमा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive