भारत सरकार अब 100 रुपये का सि‍क्‍का जारी करने की तैयारी में है। जी हां यह स‍िक्‍का तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के शताब्दी वर्ष पर शुरू होगा। इस सिक्‍के पर एमजी रामचंद्रन भी होंगे। आइए जानें 100 रुपये के स‍िक्‍के के बारे में और एमजी रामचंद्रन के बारे में...

वजन 35 ग्राम:
यह 100 रुपये का सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 35 ग्राम होगा।
चार धातुएं शामिल:
इस सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता होगा।
सत्यमेव जयते:
इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ और उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।
इंडिया लिखा होगा:
इसके अलावा अशोक स्तंभ के एक ओर भारत और एक ओर इंडिया लिखा होगा।

एमजीआर का फोटो:

सिक्के के पिछले भाग पर एमजी रामचंद्रन का फोटो और 1917-2017 लिखा होगा।

राजनेता और अभिनेता:
एमजी रामचंद्रन यानी कि मरुथुर गोपालन रामचंद्रन एक फिल्म निर्माता और राजनेता थे।

जन्म 17 जनवरी 1917:

इनका जन्म 17 जनवरी 1917 में नवलपिट्टिया, कैंडी सेलन में हुआ था।

एडीएमके की स्थापना:

इन्होंने ने ही राजनीतिक पार्टी एडीएमके की स्थापना की थी। यह मुख्यमंत्री भी बने थे।
बेहतर एक्टर भी रहे:
यह फिल्ममेकर के अलावा बेहतर एक्टर भी थे। बेस्टएक्टर का नेशनल अवार्ड भी जीता था।  

मरणोपरांत भारत रत्न:

24 दिसंबर 1987 को इनकी मृत्यु हुई थी। इन्हें मरणोपरांत भारतरत्न पुरस्कार मिला था।

अब गूगल मैप पर भी दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, जानें काम की 5 बातें जो आपको यहां मिलेंगी

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra