-लोकसभा इलेक्शन 2014 में स्पेशल काम के लिए 25 जनवरी को मिलेगा दिनेश चंद्र सिंह को पुरस्कार

GORAKHPUR: गोरखपुर के अपर जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र सिंह को मतदाता दिवस के दिन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल राम नाईक देंगे। हर साल की तरह भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ख्भ् जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-ख्0क्ब् में आईटी फॉर सिटीजन फैसिलेशन/इलेक्शन मैनेजमेंट के क्षेत्र में स्पेशल कार्य करने के लिए दिनेश चंद्र सिंह को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विशेष सचिव निर्वाचन रमाकांत पांडेय ने दी। एडीएम एफआर दिनेश चंद्र सिंह ने वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए अनेक तरह से प्रयास किया। स्कूल से लेकर गांव तक प्रोग्राम चलाया। इंजीनियर, डॉक्टर की मदद लेकर होर्डिग तक से प्रचार किया। अपील लेटर भी बंटवाएं। तहसील दिवस, लोक अदालत, शांति समिति की बैठक में भी मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इनकी मेहनत की बदौलत सहारनपुर का वोटिंग परसेंटेज 7ब्.ख्फ् रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। जबकि ख्009 लोकसभा में वोटिंग परसेंटेज म्फ्.ब्क् था। मतलब क्0.8ख् परसेंट वोटिंग में इजाफा हुआ। दिनेश चंद्र सिंह लोकसभा इलेक्शन ख्0क्ब् में सहारनपुर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी थे।

Posted By: Inextlive