डीजल चोरी पर लगाम कसेगा जीपीएस
- अब बेवजह नहीं दौड़ाए जा सकेगे निगम के वाहन
- डीजल चोरी पर भी लगाई जाएगी लगाम - तीन तारीख को कंपनी से हो सकता है अनुबंध - गुड़गांव की है कंपनी, गाजियाबाद में कर चुकी है काम आई एक्सक्लूसिव मितेंद्र गुप्ता मेरठ। नगर निगम की गाडि़यों में अब जीपीएस सिस्टम लगेगा। गाडि़यों में जीपीएस सिस्टम से नगर निगम की गाडि़यों से डीजल चोरी पर रोक लगेगी। इस बाबत कल गुड़गांव की कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। गौरतलब है कि यह कंपनी गाजियाबाद नगर निगम की गाडि़यों में जीपीएस सिस्टम लगा चुकी है। यह होगा फायदा जीपीएस सिस्टम से नगर निगम की गाडि़यों को बेवजह नहीं दौड़ाया जा सकेगा। दरअसल, नगर निगम में आए दिन गाडि़यों द्वारा कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत मिलती रहती थी। इसीलिए नगर निगम ने गाडि़यों में जीपीएस सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है।शहर में हैं तीन डिपो
नगर निगम ने शहरभर से कूड़ा उठाने के लिए तीन डिपो बना रखे हैं। तीन डिपों में डेढ़ सौ से अधिक गाडि़यां हैं। इन गाडि़यों के माध्यम से ही शहर भर का कूड़ा उठाया जाता है और गावडी स्थित प्लांट में डाला जाता है। यह है गाडि़यों की स्थिति सूरजकुंड डिपो- 79दिल्ली रोड डिपो- 70
कंकरखेड़ा डिपो- 31 कुल गाडि़यां- 180 परिसीमन से पहले - 80 वार्ड परिसीमन के बाद- 90 वार्ड वर्जन कंपनी से बातचीत चल रही है। कंपनी ने अपना प्रजेंटेशन दिया है। इससे पहले यह कंपनी गाजियाबाद नगर निगम की गाडि़यों में भी जीपीएस लगा चुकी है। जल्द ही कंपनी से अनुबंध कर लिया जाएगा। डॉ। कुंवर सेन नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम