Varanasi:रविवार की सुबह बनारसियों ने रचा एक नया इतिहास. उन्होंने साइकिल के दो पहियों पर लिखी एक नई इबारत. जी हां एक-दो हजार नहीं बल्कि छह हजार से ज्यादा संख्या में एक साथ साइकिल चला कर बनारस की सड़कों पर साइकिल्स के सैलाब सा नजारा पेश कर दिया. मकसद था फन फिटनेस के साथ इन्वॉयरमेंट के संरक्षण के लिए लोगों को साइकिल की इम्पॉर्टेंस का एहसास दिलाना. उन्हें यह खास मौका दिया था बदलते जमने के न्यूज पेपर आई नेक्स्ट ने. हीरो साइकिल प्रेजेंट्स आई नेक्स्ट बाइकॉथन 2013 सीजन-5 में उन्होंने खुद और अपने शहर के लिए जमकर पैडल मारा. और क्या स्पेशल था बाइकॉथन सीजन-5 में? जानने के लिए चलिए हमारे साथ अंदर के पेजेज पर...

बनारस ने ऐसी दीवानगी, देखी नहीं कभी
रविवार का सूरज बनारस के इतिहास में एक नया उजाला लेकर आया। बनारस के लोगों ने पहली बार सड़कों पर एक साथ इतनी साइकिलें देखीं, जिसके बारे में उन्होंने इमेजिन भी नहीं किया था। बनारस के सोशल अवेयरनेस इवेंट्स के इतिहास में ये पहला मौका था जब साइकिल के यूज के बारे में लोगों को अवेयर करने के लिए छह हजार से ज्यादा बच्चे, बूढ़े और जवानों ने एक साथ साइकिल के पैडल मारे। सिटी के बड़े इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने भी माना कि उन्होंने कभी किसी अवेयरनेस प्रोग्राम में इतनी बड़ी गैदरिंग नहीं देखी। हीरो साइकिल प्रेजेंट्स आई नेक्स्ट बाइकाथन सीजन-5 में ये कमाल हो ही गया।

अद्भुत था पूरा नजारा

रविवार की सुबह सिगरा स्टेडियम के पास नगर निगम ऑफिस रोड से एक दो हजार नहीं बल्कि छह हजार से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर सड़क पर साइकिल दौड़ाने की शुरूआत की। इतने लोग जब एक साथ साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर आये तो नजारा अद्भुत हो गया। आई नेक्स्ट के ओर से प्रोवाइड कराये गये स्पेशल व्हाइट व रेड कलर के टीशर्ट व कैप से सजे साइकिल सवारों को देख ऐसा लगा मानो शहर की काली सड़क पर किसी ने रेड एंड व्हाइट कार्पेट बिछा दी हो। जिधर भी नजर गयी बस लोग ही लोग दिखे।


अरे यहां क्या हो रहा है?
रैली की शुरुआत सिगरा स्टेडियम के नगर निगम गेट से 7.30 बजे होनी थी। अभी सूरज ने आंख भी नहीं खोली थी लेकिन बनारस जाग गया था। लोग  नगर निगम गेट के सामने के रोड पर जुटने लगे थे। यहां से गुजरने वाला हर कोई इस हुजूम को देखकर रुक जाता और पूछ पड़ता, आखिर क्या हो रहा है यहां? इतनी भीड़ क्यों है? जवाब मिलता कि आई नेक्स्ट की साइकिल रैली है। उजाला बढऩे के साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ती गई। धीरे धीरे नगर निगम के सामने की पूरी रोड व्हाइट और रेड कैप लगाये साइकिल सवारों से पट गयी। इतनी जबरदस्त गैदरिंग का अंदाजा लोगों का नहीं था। सौ से शुरू हुई लोगों की भीड़ हजार तक पहुंची और कब हजारों में बदल गयी पता ही नहीं चला। आई नेक्स्ट के इस मेगा इवेंट में शामिल होने वाले भी इस गैदरिंग को देख कर हैरान थे। लोग साइकिलिंग के इस क्रेज को हैरत भरी निगाहों से देख रहे थे।  


अब इंतजार था तो बस
साइकिलिंग के दीवानों को अब बस फ्लैग ऑफ का इंतजार था। सभी अपनी साइकिलों के साथ आई नेक्स्ट के टीशर्ट और कैप में सजे पैडलिंग को एकदम तैयार थे। लोगों की बेकरारी बढ़ती ही जा रही थी। साइकिल सवारों को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा था। इसी बीच एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जीएल मीना और मेयर राम गोपाल मोहले के आने की एनाउंसमेंट हुई। उन्होंने भी लोगों के साइकिलिंग के प्रति जुनून को देखा तो और एकबारगी हैरान रह गये। साइकिल सवारों को और देर इंतजार करना उन्होंने ठीक नहीं समझा और ठीक 7.30 बजे उन्होनें फ्लैग ऑफ किया। उनका साथ विधायक अजय राय, डॉ। अशोक कुमार राय, आदि गणमान्य ने भी दिया।


हम तो चल पड़े
साइकिल के पैडल पर जोर लगा और पहिये घूमने लगे। अब रुकने का सवाल कहां था। साइकिल सवारों का रेला मेन रोड की ओर बढ़ चला। साइकिलिस्ट्स सिगरा स्टेडियम से साजन तिराहा, आईपी मॉल से होते हुए मलदहिया, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गौदौलिया, लक्सा,  रथयात्रा, सिगरा होते हुए वापस सिगरा स्टेडियम पहुंचे। वैसे तो लगभग दस किमी के इस साइकिल रैली को पूरा करने में आम तौर पर 30 मिनट तक समय लगता लेकिन जोश से लबरेज लोगों ने इसे 20 मिनट में पूरा कर लिया। सड़क के दोनों और खड़ी लोगों की भीड़ उनके जोश और जुनून की दाद दे रही थी। जगह जगह लोगों ने साइकिल सवारों का उत्साह हाथ हिलाकर और नारे लगा कर बढ़ाया। रैली में बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। गल्र्स का उत्साह तो देखने लायक था।


रिफ्रेशमेंट का भी था इंतजाम
पैडलर्स लौटे तो सिगरा स्टेडियम में उनके रिफ्रेशमेंट का भी बेहतरीन इंतजाम था। पार्टिसिपेंट्स ने अपने रजिस्टे्रशन फॉर्म में दिये गये रिफ्रेशमेंट कूपन को काउंटर्स पर दिया और वहां खड़े वॉलेंटियर्स ने उनके हाथों में पानी और रिफ्रेशमेंट का बॉक्स पकड़ा दिया। शानदार पेस्ट्री, पेटीज, इलाहाबादी समोसी, और फ्रूट केक से सजे बॉक्स ने सभी की भूख और प्यास दूर कर दी। पैडलर्स के लिए रैली रूट पर ड्रिकिंग वाटर का इंतजाम किया गया था। रूट पर बने छह चेक पॉइंटस पर वालेंटियर्स वाटर, फस्र्ट एड और दूसरी फेसिलिटी के साथ मुस्तैद खड़े थे। रैली के सबसे आगे एंबुलेंस और पुलिस की जीप पाइलटिंग करते हुए चल रही थी। लौटने पर पार्टिसिपेंट्स को रजिस्ट्रेशन फार्म में के एक पार्ट लकी ड्रा कूपन को बॉक्स में डालना था। पार्टिसिपेंट्स ने इस प्रासेज पूरा किया और लकी ड्रा में भी शामिल हुए।

ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन ने भी चौंकाया

वैसे तो आई नेक्स्ट के इस मेगा इवेंट बाइकॉथन का रजिस्ट्रेशन सिटी में कई जगह पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। पांच हजार से अधिक लोगों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इसके बावजूद बहुत से ऐसे थे जो रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गये थे। उन्होंने स्टेडियम में ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन कराया। ऐसे रजिस्ट्रेशन की संख्या भी कम नहीं बल्कि 600 से अधिक थी।  

Minute to minute

सुबह 5.00 बजे: सिगरा स्टेडियम के बाहर जुट चुके थे हजारों पार्टिसिपेंट्स
सुबह 7.00 बजे: स्टेडियम में ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन व किट डिस्ट्रीब्यूट किया गया
सुबह 7.30 बजे: फ्लैग ऑफ, 6000  से अधिक साइकिलें सड़क पर उतरी
सुबह 8.00 बजे: दस किमी का लंबा रूट कम्प्लीट कर लौटने लगे थे पैडलर्स
सुबह 9.15  बजे: कल्चरल प्रोग्राम्स हुआ उसके बाद हुआ लकी ड्रा
इन्होंने दिया खास सहयोग
हीरो साइकिल प्रेजेंट्स आई नेक्स्ट बाइकाथन 2013 सीजन -5 को सक्सेसफुल बनाने में काफी लोगों को खास सहयोग रहा। इसमें इवेंट के मेन स्पॉन्सर के तौर पर हीरो साइकिल्स थे। इनके अलावा सनबीम एकेडमी गु्रप आफ स्कूल्स, सनबीम डालिम्स स्कूल गु्रप, लक्ष्मी हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा.  लक्ष्मी हॉस्पिटल ने एम्बुलेंस सर्विस के जरिये सहयोग दिया।

Posted By: Inextlive