-भर्ती अधिकारियों ने व्यवस्था के संबंध में प्रशासन से की मुलाकात

-भीड़ कम करने के लिए भरे जा रहे हैं ऑनलाइन फॉर्म, 9 व 10 मार्च को होगी भर्ती

>kanpur@inext.co.in

KANPUR : देश की आन-बान और शान के लिए अगर आप भी कुछ करने का जज्बा रखते हैं तो आपके पास अब शानदार मौका है। थल सेना में भर्ती के लिए तैयार हो जाइए। कानपुर व आसपास के जिलों के युवाओं के लिए मार्च महीने की शुरुआत में सेना भर्ती शुरू करने जा रही है। इसके लिए सेना के अधिकारियों और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती अधिकारियों ने व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया है।

तारीखें हो चुकीं निधार्रित

कैंट क्षेत्र के कैवेलरी ग्राउंड में हर साल भर्ती होती है। इस बार भी भर्ती अधिकारियों ने इसी ग्राउंड को चुना है। भर्ती के लिए आसपास के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट का इंतजाम व एंबुलेंस, वाटर टैंकर आदि की व्यवस्था प्रशासन के जिम्मे होती है। एडीएम सिटी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि भर्ती के बारे में अभी सैन्य अधिकारियों ने उनसे मौखिक बातचीत की है। अभी लिखापढ़ी में कुछ नहीं आया है। हालांकि भर्ती की तारीखें निर्धारित की जा चुकी हैं। मार्च के पहले सप्ताह में भर्ती शुरू की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू

पिछली बार की सेना भर्ती से इस बार की भर्ती में काफी परिवर्तन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस भर्ती में ऑनलाइन फार्म के जरिए आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन 20 फरवरी तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन से फालतू की भीड़ पर अंकुश्ा लगेगा।

यहां करें आवेदन

wwwjoinindianarmy.nic.in

end>

ÖÌèü ·¤æ àæðÇU÷ØêÜ

| ×æ¿ü - 翘æ·ê¤ÅU ß ×ãôÕæ

}- ×æ¿ü - ܹ٪¤

~-v® ×æ¿ü - ·¤æÙÂéÚ Ù»Ú

vv ×æ¿ü - ©‹Ùæß

vw-vx ×æ¿ü - ·¤æÙÂéÚ ÎðãæÌ

ãðËÂÜæ§Ù ِÕÚ

ÖÌèü âð ÁéǸUè ÁæÙ·¤æÚè ·¤ÚÙð ·ð¤ çÜ° ÖÌèü ×éØæÜØ Ùð ®zww-wy}www.~ ãðËÂÜæ§Ù ِÕÚ ÁæÚè ç·¤Øæ ãñ।

Posted By: Inextlive