-आज है टीम इंडिया के कैप्टन और रांची के राजकुमार माही का बर्थडे

-आज 33 साल के हो जाएंगे माही, 2010 में रांची में किया था बर्थडे सेलिब्रेट

ranchi@inext.co.in

RANCHI : इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी सोमवार, यानी 7 जुलाई को फ्फ् साल के हो जाएंगे। लेकिन, उनके बर्थडे के मौके पर रांची में उनके फैन्स को उनकी कमी खलेगी। खासकर, उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी को, क्योंकि अपने बर्थडे पर माही घर पर नहीं होंगे। इससे पहले भी कई साल माही अपने बर्थडे पर रांची में नहीं रहे हैं। सिर्फ ख्0क्0 में शादी के बाद पहली बार माही ने अपना बर्थडे रांची में सेलिब्रेट किया था।

ख्0क्0 में रांची में बर्थडे मनाया था धौनी ने

पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी रांची में महेंद्र सिंह धौनी का बर्थडे उनके फैन्स उनके बिना सेलिब्रेट करेंगे। माही ने ख्0क्0 में अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची में अपना ख्9वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उसके बाद पिछले तीन साल से माही 7 जुलाई को रांची में नहीं रहे हैं। ख्0क्0 से पहले भी कई बार माही सात जुलाई को रांची में नहीं रहे हैं। ख्007 में माही ने टीम इंडिया के कैप्टन की कमान संभाली थी। इसके बाद माही किसी न किसी टूर के कारण देश से बाहर ही रहे, जिसके कारण वह रांची नहीं आ पाए। हालांकि, रांची में उनके फैन्स उनका बर्थडे धूमधाम से हर साल सेलिब्रेट करते हैं।

बचपन में कभी नहीं मनाया बर्थडे

बचपन में महेंद्र सिंह धौनी मेकन के फोर्थ ग्रेड स्टाफ क्वार्टर में रहते थे। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि उस समय बर्थडे मनाने का चलना नहीं हुआ करता था। इसलिए, माही का भी बर्थडे नहीं मनाया जाता था। माही ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया और टीम इंडिया में शामिल हुए, तब भी उन्होंने कभी रांची में अपना बर्थडे नहीं मनाया। नरेंद्र कहते हैं- हमलोगों का बचपन बहुत ही सादगी से बीता है और घर में कभी भी किसी तरह का प्रोग्राम नहीं हुआ करता था।

फैन्स को हर साल रहता है इंतजार

रांची में धौनी के फैन्स को हर साल उनके बर्थडे के मौके पर उनका इंतजार रहता है। हालांकि, इस साल भी धौनी इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सिरीज में मैच खेल रहे हैं, जिस कारण इस साल भी वह रांची में अपना बर्थडे नहीं मना पाएंगे।

Posted By: Inextlive