कहा जाता है वक्‍त सबसे कीमती होता है और जो वक्‍त बतात है वो उससे भी ज्‍यादा कीमती होता है। वक्‍त की कीमत कोई नहीं आंक सकता है पर एक घड़ी है जिससे वक्‍त की कीमत का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं ग्रूबैल फोरसे नामक कंपनी द्वारा बनाई गई घड़ी की जिसकी कीमत करोड़ो में है। समय के बदलते परिवेश के साथ घड़ियां स्मार्ट होती जा रही है। कुछ घड़ियां लीक हट कर दिखने के साथ कीमत में भी कई लग्‍जूरियस घड़ियों को पीछे छोड़ देती हैं।


ग्रूबैल फोरसे ने सिर्फ ऐसी 8 घड़ियां बनाई हैंग्रूबैल फोरसे एक ऐसी कंपनी है जो सामन्य घड़ी नहीं बनाती है। ग्रूबैल हमेशा अपनी घंड़ी को सबसे ज्यादा काम्पलीकेटेड घड़ियां बनाते हैं। इसके पीछे होती है ग्रूबेल की डबल ट्रू बिलियन तकनीकि। सबसे खास बात यह कि ग्रूबेल दुनिया में सबसे एक्यूरेट घड़ी बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में एक मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि उसने ऐसी सिर्फ आठ घड़ियां ही बनाई हैं। इस घड़ी की सबसे खास बात है कि इसमे ट्रांसपैरेंट नीलम का प्रयोग किया गया है जो देखने की क्षमता को पादर्शिता के शिखर पर पहुंचा देता है। शुद्ध नीलम से तैयार की गई है आठों घड़ियां
इसमें एक बड़े पादर्शक नीलम के टुकड़े का प्रयोग किया गया है। इस घड़ी की केस को भी नीलम से ही तैयार किया गया है। घड़ी में 396 पार्टस को बड़े सलीके से लगाया गया है। घड़ी में दो ट्रूबिलियंस की अलग गति को बारी बारी से यहां प्रदर्शित कर रहे हैं। एक बाहरी ट्रूबिलियन हर चार मिनट में जबकि एक आंतरिक ट्रूबिलियन हर 60 सेकंड घूमता है। अंतर्राष्ट्रीय कालमापन प्रतियोगिता में यह घड़ी 1,000 अंक में से 915 के साथ बाहर है। यूएस की इस कंपनी ने सिर्फ आठ ऐसी घड़ियों को तैयार किया है। एक घड़ी की कीमत 8.6 करोड़ रूपये है। कंपनी आने वाले साल में यह घड़ी अपने ग्रहकों को हैंडओवर करेगी।

Posted By: Prabha Punj Mishra