- शादियों के लिए बसें उपलब्ध कराएगा परिवहन निगम

- फिटनेस और पीयूसी न होने से नहीं मिल रही प्राइवेट बसें

LUCKNOW: सहालग के इस मौसम में फिटनेस और पीयूसी न होने से लोगों को प्राइवेट ऑपरेटर्स की बसें नहीं मिल पा रही हैं और वे परेशान होकर अन्य विकल्पों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को दूर करने का विकल्प परिवहन निगम ने तैयार कर लिया है। निगम की योजना के अनुसार लोगों को सहालग के लिए 500 किमी। या 24 घंटे के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों के आधार पर इसका शुल्क भी डिसाइड कर दिया गया है।

नहीं मिल पा रही फिटनेस

शादी के सीजन में इस बार वाहनों को लेकर लोगों को खासी मारा-मारी करनी पड़ रही है। प्राइवेट ऑपरेटर्स महंगे चालान के चलते अपने वाहन रोड पर नहीं उतार रहे हैं। फिटनेस को लेकर तो पहले से ही समस्या बनी हुई है, वहीं पाल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट न होने से भी प्राइवेट बसें रोड पर नहीं आ रही हैं। वहीं ऐसे में परिवहन निगम के इस निर्णय से लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। जो लोग शादी के लिए बसें लेना चाहते हैं, वे निगम की हाई एंड बसों संग सामान्य बसें भी हायर कर सकते हैं।

बाक्स

किराए पर एक नजर

बस सीटें किमी। किराया

जनरथ टू बाई टू 39 500 30451

जनरनथ थ्री बाई टू 51 500 33941

वॉल्वो 43 750 72466

पिंक बस 49 750 34304

आर्डिनरी बस 52 400 21340

स्कैनिया 44 500 82577

नोट- किराया 24 घंटे का है।

कोट

बसों की बुकिंग के रेट हाल ही में रिवाइज किए गए हैं। इन बसों को बारातों के लिए बुक किया जा सकता है। लोग जरूरत के अनुसार बसों को हायर कर सकते हैं।

जयदीप वर्मा, सीजीएम ऑपरेशन

बॉक्स

नए रेट से मिलेगी राहत

लखनऊ में ही नहीं प्रदेश के सभी शहरों में इनकी बुकिंग की जा सकती है। समय और दूरी बढ़ने पर किराया भी बढ़ जाएगा। लखनऊ में अब तक रेट अधिक थे लेकिन अब लोगों को नई रेट लिस्ट से राहत मिलेगी।

Posted By: Inextlive