सारनाथ एक्सप्रेस के कोच में छूट गया था महिला का बैग, जीआरपी ने लौटाया

बैग में करीब तीन लाख की ज्वैलरी मौजूद थी

सारनाथ एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला का ज्वैलरी से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया। उसे इसकी जानकारी हुई तो हाथ पांव फूल गए। महिला की सूचना पर जीआरपी एक्टिव हुई और बोगी की चेकिंग कराई तो बैग सही सलामत बरामद हो गया। इस पर महिला ने राहत की सांस ली और जीआरपी को थैंक्स बोला।

आजमगढ़ की रहने वाली

इस महिला का नाम किरण जायसवाल है। वह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के जहानागंज एरिया के दौलताबाद की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ सारनाथ एक्सप्रेस में विलासपुर से गाजीपुर के लिए सवार हुई थी। कोच नंबर छह में उसकी बर्थ रिजर्व थी। गलती से ज्वैलरी से भरा बैग जिसमें अन्य सामान थे सीट पर ही छूट गया। बैग के छूटने की जानकारी महिला ने प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मनोज कुमार सिंह को दी तो उन्होंने जीआरपी टीम को भेजकर ट्रेन के आने पर चेक कराया। संयोग से बैग ट्रेन में ही मिल गया तो उन्होंने महिला को सूचित किया। शुक्रवार को जीआरपी थाने पहुंचने पर महिला को बैक हैंड ओवर कर दिया गया।

Posted By: Inextlive