GHATSHILA: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुड़ाबांदा थाना में तैनात जैप-5 के सुबेदार अनिशा पुरान चंद मुंडा 55 ने शनिवार कघ सुबह आठ बजे की करीब खुद को एके 47 से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली उसकी बांई कंधे के नीचे लगी है। जब जवान ने खुद को गोली मारी उस वक्त बैरेक मे व अकेला था। गोली का आवाज सुनते ही थाने के जवान थाना के पीछे बैरक की ओर लपके। देखा कि जवान लहुलुहान हालत मे पड़ा हुआ था और एके 47 जमीन पर पड़ा हुआ था। चार खोखे भे नीचे पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी भैया राम उरांव ने तुरंत घायल जवाब को इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया। बताया जा रहा है कि जवान के पास नाईन एमएम का पिस्टल था, परंतु उसने साथी जवान हरी कुंवर मुंडा का एके 47 रखा हुआ था उसी से खुद को गोली मार दी। साथी हरी कुंवर मुंडा ने बताया कि वह सुबह ही लॉकडाऊन का ड्यूटी से आया था। नास्ता कर वह अपने परिवार से बातचीत किया। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। साथी जवान के अनुसार उसकी बेटी कोटा मे मेडिकल का तैयारी कर रही है। जबकि उसकी पत्नी व बेटा जमशेदपुर में रहते हैं।

परेशान था जवान

लॉकडाउन के दौरान जवान परेशान था। घायल जवाब अनिशा पुरन चंद मुंडा चाकुलिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे एवं मुसाबनी डीएसपी पीतंबर सिंह खेरवार गुड़ाबांदा थाना पहुंचे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुबेदार ने दुसरे जवान का एके-47 से खुद को गोली मारी है। किस कारणों से खुद को गोली मारी इसकी जांच की जा रही है। घायल जवाब का इलाज जमशेदपुर मे चल रहा।

Posted By: Inextlive