-65 देश के लोगों ने इंटरनेट पर देखा व‌र्ल्ड रिकॉर्ड

-अरविंद ने बनाया मैराथन लेक्चर व‌र्ल्ड रिकॉर्ड

DEHRADUN : दून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में रचे गए इतिहास पर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने अपनी मुहर लगा दी है। अब मैराथन लेक्चर का नया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो। अरविंद मिश्रा के नाम दर्ज हो गया है। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स के लिए कंटीन्यू सात दिन और सात रात पढ़ाने के बाद अरविंद मिश्रा ने यह नया रिकॉर्ड बनाया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर डा। कमल घनशाला ने कहा कि पोलैंड का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर अरविंद ने विश्वविद्यालय के साथ देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है।

ईमेल भेजकर दी इंर्फोमेशन

टीम ने अरविंद मिश्रा को मैराथन लेक्चर के नए विश्व कीर्तिमान को स्वीकार करने की इंर्फोमेशन ईमेल के जरिए दी है। पोलैंड के क्ख्0 घंटे के पुराने व‌र्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर अरविंद ने यह इतिहास रचा है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले मिश्रा विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अरविंद ने बताया कि म्भ् देशों के लोगों ने इंटरनेट पर इस रिकॉर्ड को देखा है।

Posted By: Inextlive