गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पार्टी छठवीं बार सत्‍ता में वापसी करने जा रही है। करोड़पति उम्‍मीदवारों में से कई का इन चुनावों में जीत हासिल करने का सपना धरा रह गया वहीं कई जीत दर्ज कर विधानसभा में नजर आएंगे। मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने इन चुनावों में गुजरात के सबसे अमीर उम्‍मीदवार को हराया है।


टूटा इंद्रनील राजगुरु का उलटफेर का सपनागुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को राजकोट वेस्ट से चुनौती देने उतरे राज्य के सबसे अमीर उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू शुरुआती बढ़त के बाद न सिर्फ पीछे हो गए बल्कि उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने 53755 वोटों के बड़े अंतर से राजगुरु को हराया। रुपाणी को 131586 वोट मिले। वहीं राजगुरु को 77831 वोट मिले। इंद्रनील राजगुरु की कुल संपत्ति 141.22 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कुल संपत्ति 9.08 करोड़ रुपये ही है।धनजीभाई जीतते दिख रहे जनता का मन
करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में धनजीभाई पटेल भले ही तीसरे नंबर पर हैं लेकिन जनता का मन जीतने में वह सबसे आगे रहे हैं। वह समाचार लिखे जाने तक अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार मोहनभाई दयाभाई पटेल से 19524 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात विधानसभा की वाधवान सीट पर उन्होंने शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रखी है। इनकी कुल संपत्ति 113.47 करोड़ रुपये है।  

Gujarat Election Results: 105 सीटों पर बीजेपी 75 पर कांग्रेस, डगमगाते दिखे CM

Posted By: Shweta Mishra