फॉर्मर मिस इंडिया और एक्ट्रेस गुल पनाग ने 39 साल की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म दिया है। उन्होंने छह महीने पहले अपने बेटे निहाल को जन्म दिया था पर यह खबर उन्होंने छिपाकर रखी।

 

features@inext.co.in 

KANPUR: फॉर्मर मिस इंडिया और एक्ट्रेस गुल पनाग ने 39 साल की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म दिया है। उन्होंने छह महीने पहले अपने बेटे निहाल को जन्म दिया था पर यह खबर उन्होंने छिपाकर रखी। 

छह महीने का है गुल का बेटा 

अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखने के सवाल पर गुल ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'ऋषि (गुल के हसबैंड) और मैंने हमेशा अपनी प्राइवेसी का ख्याल रखा है। पेरेंट्स बनना बहुत खास एक्सपीरियंस होता है इसीलिए हम इसे पब्लिक की नजरों से दूर रखना चाहते थे। फैमिली और फ्रेंड्स को इसके बारे में पता था पर हमने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया। निहाल लगभग छह महीने का है और यह जर्नी हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरी रही। मुझे निहाल की मुस्कुराहट बहुत पसंद है।'  

2011 में गुल-ऋषि ने की थी शादी

बेटे का नाम चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हमारे पास बहुत से नामों की लिस्ट थी। निहाल का मतलब खुशी, सक्सेस और विक्ट्री होता है, जो भगवान के आशीर्वाद से मिलती है।' गुल के हसबैंड ऋषि पायलट हैं। इस कपल ने 2011 में शादी की थी। 

ये भी पढ़ें: कंगना ने कंफर्म की प्रियंका-निक की सगाई!

 

Posted By: Swati Pandey