रणवीर अकसर अपने काम को अलग-अलग तरीके से करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार वो ऐसे लोगों के लिए म्यूजिक बनाने जा रहे हैं जिन्हें सुनने में तकलीफ है...


मुंबई(मिड-डे)। हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपने म्यूजिक लेबल का पहला रोमांटिक टै्रक 'मोहब्बत' रिलीज किया है। इसे गाया है काम भारी ने, जो अपनी अग्रेसिव रैपिंग के लिए जाने जाते हैं। इस गाने में वह भी एक नए अवतार में नजर आएंगे। रणवीर का मकसद भी था कि वह इस रैपर को दुनिया के सामने इस अंदाज में पेश करें जैसा अभी तक किसी ने नहीं देखा है। म्यूजिक में कदम रखने का मकसद है सीरियस बता दें कि रणवीर के लेबल के इससे पहले आए ट्रैक 'जहर' को भी काम भारी ने ही परफॉर्म किया था। मार्च 2019 में इस एक्टर ने डायरेक्टर नवजार ईरानी के साथ मिलकर अपने म्यूजिक लेबल की शुरुआत की थी। म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने के पीछे रणवीर का एक बहुत सीरियस मकसद भी है।


धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की रणवीर सिंह की फोटो, जानें क्या है वजहइसके पीछे है रणवीर की ये नेक सोच

रणवीर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह उन लोगों के लिए म्यूजिक तैयार कर सकें जिन्हें सुनने से जुड़ी कोई तकलीफ है। इस सोच के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं गानों के बिना अपनी जिंदगी इमैजिन भी नहीं कर सकता और यहां कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास म्यूजिक एक्सपीरियंस करने का ऑप्शन तक नहीं है। हम इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं।'hitlist@mid-day.comरणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की लैंबोर्गिनी

Posted By: Vandana Sharma