RANCHI: कोतवाली थाना पुलिस की गश्ती टीम ने मंगलवार की रात रेडियम रोड स्थित एक गुमटी में बैठी क्9 साल की रानी को बरामद कर लिया। रानी कुमारी किस्को थाना क्षेत्र के कोचा गांव की रहनेवाली है। उसे फिलहाल, महिला थाना पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। बताया कि उसकी नानी ने बचपन में गुमला में पदस्थापित एक बीडीओ नील नितेन सुरिन के यहां काम पर लगाया था। बाद में उसका वहां मन नहीं लगा तो वह काम छोड़कर लोहरदगा थाना क्षेत्र के कोचा गांव चली गई।

मामा करते थे तंग, इसलिए घर छोड़ा

रानी कुमारी ने बताया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है। वह काम छोड़ने के बाद लोहरदगा चली गई थी। वहां उसके मामा तंग करते थे और गाली-गलौज करते थे। इससे दुखी होकर उसने क्भ् दिन पहले ही घर छोड़ दिया था। घर छोड़ने के बाद वह अपने एक दोस्त के घर गिरिडीह चली गई। बाद में वह रांची चली आई।

किस्को में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट

रानी कुमारी को लेने के लिए उसकी नानी और भाई भी आए थे। जब पुलिस ने उनलोगों को उसे घर ले जाने की बात कही तो रानी कुमारी ने घर जाने से इन्कार कर दिया। हालांकि, उसकी नानी ने बताया कि उसकी गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट किस्को थाना में दर्ज कराई थी। किस्को थाना पुलिस द्वारा सूचना मिली कि वह रांची के महिला थाने में है।

Posted By: Inextlive