युवती से छेड़छाड़ पर डांटना पड़ गया भारी, हालत गम्भीर

जिला पंचायत सदस्य के भाई को दोस्त ने ही मारी गोली

ईट भट्ठा कारोबारी शैलेन्द्र सिंह को गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गयी। गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही था। गंभीर अवस्था में शैलेन्द्र को सिटी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी गयी तहरीर में हमलावरों में दो लोगों का नाम शामिल है। एक को नामजद किया गया है।

कार्यालय में बैठा था व्यापारी

28 वर्षीय शैलेन्द्र घूरपुर थाना क्षेत्र के बादलगंज गांव का निवासी है। उसके सगे भाई जिला पंचायत सदस्य हैं। शैलेन्द्र खुद ईट-भट्ठा चलाते हैं। गुरुवार की सायंकाल तीन बजे वह क्षेत्र के बगबना गांव स्थित अपने ईंट भठ्ठा कार्यालय मे बैठे थे। इसी दौरान बगबना गांव निवासी उनका फ्रेंड पीयूष शुक्ला अपने एक अन्य साथी के साथ अपाचे बाइक से पहुंचा। फ्रेंड के आने पर शैलेन्द्र कार्यालय से बाहर निकल आए। किसी अनहोनी की आशंका भी उन्हें नहीं थी जबकि पियूष पूरी तैयारी से पहुंचा था। शैलेन्द्र को सामने देखते ही पियूष ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। यह देख शैलेन्द्र झुका तो गोली सीने को चीरते हुए दाहिने हाथ की बांह मे गोली जा धंसी। लहूलुहान होकर शैलेन्द्र जमीन पर गिर पड़ा। दुबारा गोली मारने का प्रयास किया लेकिन तबतक गोली की आवा•ा सुन कार्यालय पर बैठे मुंशी आदि आस-पास के लोग दौड़ पड़े तो आरोपी दोनो युवक तंमचा लहराते बाइक से गांव की तरफ भाग निकले।

लोकल डॉक्टर ने किया रिफर

शैलेन्द्र को घायल देखकर मौके पर जुटे लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गये। जहां डाक्टर्स ने गम्भीर हालत देख उन्हें शहर रेफर कर दिया। शैलेन्द्र के बड़े भाई सुनील पटेल करछना क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हैं। शैलेन्द्र भाजपा से जुड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर सीओ करछना अमित श्रीवास्तव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।

बाक्स

दो दिन पहले हुआ था विवाद

घटना के कारणों के संबंध में पूछताछ में पता चला कि पीयूष शुक्ला नशा करता है। दो दिन पूर्व शाम को वह ईंट भठ्ठा पर नशे मे धुत होकर पहुंचा था। उसने भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने इसकी शिकायत शैलेन्द्र से की तो उसने पीयूष को खरी-खोटी सुनायी और दोबारा भट्ठे पर न आने की हिदायत दी। बताया जाता है कि तभी से पियूष तमंचा लेकर उसे खोज रहा था। गुरुवार को अकेले शैलेन्द्र भठ्ठा पहुंचा था। इसकी जानकारी होते ही वह अपने साथ एक अन्य को लेकर स्पॉट पर पहुंच गया।

एक आदमी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गयी हैं।

सीओ, करछना

Posted By: Inextlive