चेक गणराज्य के ओस्तावा शहर के एक अस्पताल में एक बंदूकधारी ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।


प्राग (रॉयटर्स)। चेक गणराज्य के ओस्तावा शहर के एक अस्पताल में एक बंदूकधारी ने मंगलवार को छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया इस हमले के बाद हमलावर अपनी कार की ओर भागा और उसमें बैठकर खुद के सिर में भी गोली मार ली। बता दें कि इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस संदिग्ध की पहचान पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, हमले के उद्देश्य के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने ट्वीट किया, 'हमने गोलीबारी करने वाले हमलावर को पकड़ लिया है। पुलिस की कार्रवाई से पहले 42 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को सिर में गोली मार ली है, वह अब जिंदा नहीं है।' बता दें कि पुलिस को अस्पताल में गोलीबारी की सूचना सुबह 7:19 बजे मिली। इसके पांच मिनट बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
उत्तर कोरिया क्रिसमस से पहले एक और लंबी दूरी वाली मिसाइल कर सकता है लॉन्चसर्जरी के दौरान हुई एक की मौत


अस्पताल के निदेशक जीरी हवरलन्त ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और एक की मौत सर्जरी के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हमला आउट पेशेंट क्लिनिक के वेटिंग रूम में हुआ है और पीड़ितों को करीब से गोली मारी गई है। मरने वालों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। इस घटना के बाद मोरावियन-सिलेसियन क्षेत्र के गवर्नर इवो वोंद्रक ने कहा कि यह गोलीबारी एक बड़ी त्रासदी है। इससे पहले, चेक रिपब्लिक में इस तरह की घटना 2015 में हुई है, तब एक व्यक्ति ने एक रेस्त्रां में आठ लोगों को गोलियों से भून डाला था और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

Posted By: Mukul Kumar