anand.keshri@inext.co.in

PATNA CITY : फ्भ्0वें गुरुपर्व में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब और टेंट सिटी पहुंचने लगा है। एक अनुमान के मुताबिक अबतक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु राजधानी पहुंच चुके हैं। जत्था आगमन के साथ ही प्रकाशोत्सव का उत्साह पूरे शहर में छाने लगा है। सभी गुरु के दरबार में आकर अपने को धन्य मान रहे हैं। लोग यहां की तैयारियों से संतुष्ट हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि, ऐसा लग रहा है जैसे पूरा पंजाब पटना आ गया हो। प्रकाशपर्व को लेकर पटनाइट्स में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। देश-विदेश के अलावा राजधानी के आसपास के एरिया से ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार से भी लोग एक बार पटना साहिब आकर इस अलौकिक दृश्य और दशमेश पिता का दर्शन करना चाहते हैं

तख्तश्री पटना साहिब और पटना टेंट सिटी के दरबार साहिब में पहुंचते ही श्रद्धालु सजावट और रंग बिरंगी लाइटों के दीवाने हो गए हैं। टेंट सिटी में बने फव्वारा, रोशनी और दरबार साहिब की सजावट और रोशनी से जगमगाता गुरुद्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गुलाबी, नीला, लाल और हरे रंग की रोशनी से गुरुद्वारा नहाया हुआ नजर आ रहा है। लाइटिंग की चकाचौंध को देख लोग काफी उत्साहित हो रहे हैं। हर जगह सेल्फी और फोटो लेने की होड़ लगी रहती है। सुबह से लेकर रात भर लोगों का हजूम उमड़ा रहता है। गुरु के दर्शन के लिए लाइन में लगे लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

सभी के लिए खुला गुरु का द्वार

गुरुद्वारा बाललीला में पहले आम लोगों को अंदर जाने से रोका जा रहा था। पर सीएम के आने के बाद से इसे सभी के लिए खोल दिया गया है। यहां के लंगर का हर कोई दीवाना है। संत बाबा कश्मीर सिंह भूरिवाले एवं बाबा सुखविंदर सिंह आने वालों का पूरी शालीनता के साथ स्वागत करते हैं। यही कारण है कि लंगर के लिए लोगों की चार-पांच लाइन गुरु गोविंद पथ तक चली जाती है। अशोक राजपथ, गुरु गोविंद पथ पर लगे लाइटिंग एवं सजावट एवं कंगन घाट में बने टेंटसिटी को देखने के लिए भी लोगों में कौतूहल है। हर कोई गुरु की नगरी में हाजिरी लगाने को बेताब रहता है।

प्रभातफेरी में होगी पुष्प वर्षा

प्रकाश पर्व पर निकल रहे प्रभातफेरी का मारवाड़ी युवा मंच ईस्ट शाखा एवं ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सेल द्वारा कल हाजीगंज में स्वागत किया जाएगा। विकास अग्रहरि, प्रकाश कोठारी एवं गोपाल बंग ने बताया कि प्रभातफेरी में पांच प्यारों पर पुष्प वर्षा एवं संगतों की सेवा की जाएगी।

गवर्नर करेंगे इनॉगरेशन

सेवा समागम द्वारा प्रकाश पर्व पर संगतों की सेवा एवं नगर कीर्तन का स्वागत और पुष्पवर्षा का आयोजन किया जाना है। गांधी मैदान से गुरु के बाग तक ख्भ् स्थान पर शिविर लगाकर संगतों की सेवा की जाएगी। एमएलए नंदकिशोर यादव, डॉ। एसए कृष्णा एवं संजीव यादव ने बताया कि शिविर का इनॉगरेशन गवर्नर रामनाथ कोविंद कल दो बजे रामदेव महतो काम्युनिटी हॉल स्थित ऑडिटोरियम में करेंगे।

Posted By: Inextlive