PATNA CITY : बिहार और यहां के लोगों के बारे में जितना सुना था, वह सब भ्रांतियां यहां आकर समाप्त हो गई। यहां की व्यवस्था पहले से अधिक चाकचौबंद है। लोग सहयोग और अदब के साथ बात कर रहे हैं। रही बात कुछ कमियों की तो इतने बड़े आयोजन में थोड़ी बहुत परेशानी होती भी है तो शिकायत नहीं होनी चाहिए। यह कहना था कि बाहर से आए सिख संगतों का।

गुरुघर में भी काफी बदलाव

पहले भी आ चुके संगतों का कहना है कि इस बार पटना साहिब स्टेशन का लुक बदला हुआ है। स्टेशन के बाहर की रोड भी रोशनी से नहा रही है। आरओबी एवं उसके नीचे अलग छंटा है। सड़कें चौड़ी हो गई है। गुरु गोविंद पथ की तो बात ही निराली है। हां, प्लेटफार्म पर शेड की कमी एवं यूरिनल की कमी जरूर खल रही है। और अशोक राजपथ थोड़ी चौड़ी हो जाए, तो बात बन जाए। साथ ही गुरु गोविंद पथ एवं अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा से चमडोरिया के बीच दोपहर क्ख् और रात क्0 बजे के बीच नो ट्रैफिक होने से परेशानी बढ़ी है।

वाहन नहीं चलने से पहले प्रेस वाले ने कार में फिर बाइक सवार ने मदद की और गुरुद्वारा पहुंचाया। कमाल के लोग हैं यहां के।

-इकबाल सिंह, मुंबई

ऐसा प्रबंध कहीं और नहीं देखा। शानदार तैयारियां और अद्भुत सजावट। धन्य है बिहार सरकार और पटनावासी।

-गुरदीप कौर, यूपी

संगतों की सेवा से ही गुरु कृपा मिलती है। सिख-गैर सिख हर कोई संगतों की मदद कर रहे हैं।

-गुरुपाल सिंह, सिख संगत

शासन और प्रशासन ने गजब की तैयारियों को अंजाम दिया है। बस इसे गुरु नगरी में मेंटेन रखने की जरूरत है।

-अजय सिंह, सिख संगत

दशमेश दरबार में हुआ 'रैन सुबाई'

पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत में तख्तश्री दरबार साहिब में रैन सुबाई (कीर्तन) का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा कान सिंह सेवापंथी भाई कन्हैया की संप्रदाय के बाबा करमजीत सिंह यमुनानगर वाले, बाबा सुरेंद्र सिंह जी भिट्ठानेवाना आदि की देखरेख मे ंशुरू हुआ। दशमेश परिवार सेवा साइटी के दर्शन सिंह, प्रेम सिंह, तेजेंदर सिंह बग्गा के अलावा तख्तश्री कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कंवलजीत कौर, सरजिंदर सिंह, महेंद्र सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, आरएस जीत, महाराजा सिंह आदि ने भाग लिया। पूरी रात वाहे गुरु नाम सिमरन एवं कीर्तन चला।

पटना साहिब में हुआ फोटो शूट

हेरिटेज सोसाइटी एवं हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से प्रकाश पर्व पर हरमंदिर गुरुद्वारा पटना साहिब में फोटो शूट का आयोजन किया गया। मौके पर हेरिटेज सोसाइटी के संस्थापक सचिव डॉ। अनंताशुतोष द्विवेदी ने कहा कि फोटो शूट का मुख्य उद्देश्य प्रकाश पर्व पर सुसज्जित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को वेबसाइट द्वारा सम्पूर्ण विश्व के लोगों को पटना शहर की इस भव्य विरासत एवं प्रकाश पर्व से रूबरू कराना है।

Posted By: Inextlive