Jamshedpur: वेडनेसडे को सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 348वें जन्मोत्सव के मौके पर सिटी में हर ओर जश्न का माहौल था. सभी गुरुद्वारे में कई तरह के प्रोग्राम्स ऑर्गेनाइज किये गये थे.

अखंड पाठ साहिब के पाठ के साथ हुई शुरुआत
बीती पांच जनवरी से चल रही अखंड पाठ साहिब के समापन के साथ प्रसाद बांटकर प्रकाशोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद अरदास पढ़ी गई। साकची गुरुद्वारे में करीब आठ बजे से अरदास शुरू हुई जबकि बारीडीह गुरुद्वारे में 8:45 बजे से। मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी केप्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, एमएलए बन्ना गुप्ता, आनंद बिहारी दूबे, गुरदीप सिंह पप्पू, गुरदेव सिंह राजा, रघुनाथ पांडे आदि प्रेजेंट रहे।

निकली कीर्तन मंडली
गुरुनानक सभा बारीडीह से करीब 11:45 बजे पालकी साहिब के साथ नगर कीर्तन मंडली निकली। इसमें करीब 1.25 लाख लोग शामिल हुए। जिनमें 8 कीर्तन जत्थे, 32 महिला कीर्तनी जत्थे, 8 मिडिल स्कूल के बच्चे, 6 हाईस्कूल के बच्चे और दो गतका टीम के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल थे। कीर्तन मंडली की अगुवाई दो घोड़ों पर बैठे दो नन्हें सरदार कर रहे थे। घुड़सवारों के बाद नन्हें पंचप्यारे कीर्तन मंडली की शोभा बढ़ा रहे थे। इसके बाद धर्म प्रचार कमिटी के द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके बाद पालकी साहिब के पीछे सिक्खणियों का जत्था कीर्तन गा रहा था। ये मंडली बारीडीह मेन रोड से होते हुए लाइट सिग्नल से मुडक़र आकाशदीप प्लाजा व आरडीटाटा गोलचक्कर होते हुए हावड़ा ब्रिज पार कर साकची गुरुद्वारे पहुंची। इस 5 किलोमीटर के रूट पर करीब 40 स्टॉल्स लगाए गए।

दिखा आस्था का सैलाब
कीर्तन मंडली के दौरान सिक्ख जागृति मंच के मेंबर्स रूट की सफाई कर रहे थे। सडक़ पर पानी फेंक कर फूलों की बारिश की जा रही थी।

जमकर छका गया लंगर

मौके पर विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया था। बारीडीह गुरुद्वारे में करीब आठ हजार लोगों ने लंगर छका तो साकची गुरुद्वारे में लगभग नौ हजार लोगों ने। इसके अलावा कई जगहों पर चाय के स्टॉल भी लगाए गए थे.

प्रशासन भी रहा चौकन्ना
कीर्तन मंडली बाधित न हो, इसके लिए पूरे दिन के लिए रूट पर हैवी व्हीकल्स की इंट्री बंद रखी गई। उधर गोलमुरी थाना इंचार्ज द्वारा पूरे रूट की पेट्रोलिंग की गई। रूट के दौरान कई जगहों पर सिविल पुलिस की तैनाती रही और छोटे व्हीकल्स के लिए रूट डायवर्जन के डायरेक्शन दिये गए।

Report by: rajnish.tiwari@inext.co.in

Posted By: Inextlive