JAMSHEDPUR: गुरु पुर्णिमा के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिर, संस्थान, आश्रम आदि जगहों पर श्रद्धापूर्वक गुरु पुर्णिमा पर पूजा-अर्चना की गई। शिष्यों व अनुयायियों द्वारा गुरु की याद में चित्र व पादुका की पूजा की गई। इस अवसर पर शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं, दोपहर व रात्रि में महाप्रसाद का वितरण हुआ।

हवन का हुआ आयोजन

पारडीह स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने महंत विद्यानंद सरस्वती के चित्र व पादुका की पूजा की। यहां महंत की पूजा व आरती के पश्चात शिष्यों में श्रद्धापूर्वक भेंट चढ़ाया। हवन का आयोजन भी किया। पूजा अर्चना सम्पन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने सामुहिक रूप से महाप्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूजन कार्यक्रम का संचालन जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्याक्ष इंद्रानंद सरस्वती ने संपन्न कराया। इस मौके पर गजानंद सरस्वती, श्रद्धानंद सरस्वती, दयानंद सरस्वती, मेघानंद सरस्वती, समाजसेवी हरेलाल महतो, पार्षद मधुसूदन गोराई, उपप्रमुख प्रबोध उरांव, मुन्ना अग्रवाल, रामकेवल सिंह, अभय सिंह, नीलम झा समेत सैकड़ों जजमान मौजूद थे। काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती शहर में नहीं होने के कारण उनके चित्र की पूजा की गई। महंत जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आयोजित कुंभ मेला 2018 की बैठक में महंत भाग लेने के लिए गए हुए हैं।

निकाली गई प्रभात फेरी

कदमा ब्रह्मलोक धाम में भरतीय युगवशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ की ओर से गुरु पुर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 26 जुलाई को ही हो गया है। शुक्रवार को कदमा स्थित ब्रह्मलोक धाम में सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा की झांकी का भ्रमण कराया गया। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह आठ बजे सामूहिक जप किया गया। वहीं, नौ बजे से गुरु पूजन शुभारंभ हुआ। जिसमें शहर के साथ साथ विभिन्न राज्यों से आए अनुयायियों व श्रद्धालुओं ने गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही आरती, भजन आदि का आयोजन हुआ। यहां संघ के जमशेदपुर शाखा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। शाम को साकची स्थित रवींद्र भवन में संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के दिल्ली शाखा व कोलकाता शाखा द्वारा प्रस्तुति दी गई। दिल्ली शाखा ने रिहर्सल एक पहल का मंचन किया, जिसमें सर्व धर्म समान का संदेश दिया गया। वहीं, कोलकाता शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इसमें दर्शकों को रामकृष्ण परमहंस व स्वामी विवेकानंद के जीवन कथा को दर्शाया गया। दोनों ही शाखा द्वारा दी गई प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बगैर जीवन शून्य है। इस मौके पर कृपा बिंदु भट्टाचार्य, मनो बिंदु भट्टाचार्य, रामअवतार पुरोहित, सपन घोष, ओमप्रकाश मुशद्दी, बांसुरी मुखर्जी, संजीव मिश्रा, ज्योत्सना, मिठु, सुदीप्तो मजूमदार, संतोष आदि मौजूद थे।

साई मंदिर में हुआ गुरु पूजन

गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को मानगो पोस्ट आफिस रोड बैकुंठ नगर वास्तुविहार कॉलोनी स्थित साई मंदिर में गुरु पूजन सह आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साईं बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया व मंदिर की पुष्प सज्जा हुई। विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन व आरती की गई। पूजनोपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। मौके पर साईं भगवान का भव्य मंदिर बनाने पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से साईं मंदिर निर्माण हेतु जन सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संरक्षक मंडल बनाया गया जिसमें झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह को मुख्य संरक्षक चुना गया। मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और विकास जायसवाल को सचिव बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साईं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अश्रि्वनी झा, महासचिव डॉ सुरेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रविशंकर, केपी हीरा प्रसाद, मुरारी प्रसाद, हर्षित सिंह, ओंकार नाथ सिंह समेत कई महिला व पुरुषों का योगदान रहा।

गायत्री परिवार ने किया गुरु पूजन

गायत्री परिवार टाटानगर ने गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया। शहर के विभिन्न केंद्रों पर समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ गोल पहाड़ी, गायत्री चेतना केंद्र भालूबासा, गायत्री प्रज्ञापीठ मानगो, गोविंदपुर, गायत्री प्रज्ञापीठ आदित्यपुर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया एवं गुरु चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुबह हवन शांति-समृद्धि, प्रगति हेतु यज्ञ भगवान को आहुति समर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। केंद्रों पर दीक्षा संस्कार, उपनयन संस्कार, मुंडन संस्कार तथा पुंसवन संस्कार भी हुए। कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल के अतिरिक्त अमर सिंह, अंजल्रि चौरसिया, संतोष गुप्ता, संतोष अग्रवाल, सतीश पाल, अजय ठाकुर, सरोज कुमार, सावित्री कुमारी, अनीता कुमारी, सोनी कुमारी, वीरांगना, प्रतिभा बेरी, गुलशन कुमार, ऊषा साहू, आरपी शर्मा, जेके सचान, सूबेदार पंडित एवं सुधीर दास ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Posted By: Inextlive