हर लड़का अपनी शादी के सपने सजोता है। वह अपनी शादी के लिए छरहरी काया वाली लडकी को पसंद करते है लेकिन यह सपना हर जगह के युवा नहीं देखते है। विश्‍व में कुछ ऐसी जगह हैं जहां अगर लड़की न हो तो शादी नहीं होती है।


यहां लड़कों को पसंद होती हैं मोटी लड़कियां हम बात कर रहे हैं अफ्रीका के कुछ इलाकों की जहां मोटी औरतें ही सुंदर मानी जाती है। यहां के युवा इन मोटी औरतों को शादी के लिए एक बेहतर विकल्प समझते हैं। इस परंपरा का नाम लेबलॉह है। लेबलॉह नाम की इस परंपरा के मुताबिक लडकियों को पांच साल की उम्र में ही फैट फार्म भेज दिया जाता है। इस फैट फार्म में लडकियां अपना वजन बढाती हैं। फैट फर्म में भेज लड़कियों को किया जाता है मोटा
फैट फर्म की खास बात यह है कि यहां लड़कियों को जबरदस्ती ठूंस-ठूंसकर खिलाया जाता है। भले लड़कियों को उल्टी आए या वो बीमार पड जाएं इससे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन्हें सिर्फ लडकियों के मोटा होने से मतलब हैं। इन लोगो का मानना है कि अगर लड़की मोटी होगी तो उसे अच्छा लड़का मिलेगा। उसकी शादी में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। यहां की सभी औरतें मोटी होती हैं लेकिन वो उतनी ही खूबसूरत भी होती है।

Posted By: Prabha Punj Mishra