लड़कियों को अपने बालों से बेहद प्‍यार होता है और वो मौके और माहौल के हिसाब से अपनी हेयर स्‍टाइल बदलती रहती हैं। बदलते हेयर स्‍टाइल से उनके लुक में तो चेंज आता ही है उनके एटिट्यूड और कांफिडेंस में भी बदलाव दिखाई देता है। इसके अलावा रुटीन में जिस हेयर स्‍टाइल को लड़कियां कैरी करती हैं उससे भी उनकी पर्सेनैलिटी के कई राज जाहिर हो जाते हैं। आप जानना चाहते हैं कैसे तो चलिए आप को हम बताते हैं कौन सा हेयर स्‍टाइल किस लड़की को पसंद आता है।

क्लासी एटिट्यूड वाली लड़कियों की पसंद
ऐसी लड़कियां जो एलिगेंट और सॉफिस्टिकेटेड नेचर वाली होती हैं उन्हें लेयर्ड हेयर पसंद आते हैं। उन्हें लगता है ये हेयर स्टाइल उन्हें क्लासी और गरिमापूर्ण लुक देता है।

स्वतंत्र और नियमों पर चलने वाली लड़कियां
जो लड़कियां इंडिपेंडेंट होती हैं और नियम कायदों को पालन करना पसंद करती हैं उन्हें बाल भी स्ट्रेट रखना ही पसंद आता है। उन्हें टेढ़े मेढ़े तरीकों से कोई काम करना पसंद नहीं होता है।

फैशन के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है ये बिंदी, जानें 6 फायदे...

रोमांटिक मिजाज लड़कियां
अगर आप को कोई लड़की कर्ल किए हुए घुंघराले बालों में दिखाई दे तो समझ जाइये कि वे बेहद रोमांटिक मिजाज वाली हैं। ऐसी लड़किया लुक और नेचर दोनों में काफी अट्रैक्ट करने वाली हैं और हर काम तेजी से जल्दी निपटाने में बिलीव करती हैं।

गुलाब का हर रंग कुछ कहता है
खुशमिजाज और फोक्स्ड लड़कियां
जो लड़कियां खुशमिजाज होती हैं यानि जिनकी कंपनी में कोई बोर नहीं होता आप ध्यान से देखेंगे कि ऐसी ज्यादातर लड़कियां बॉब्ड हेयर रखना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां अपने गोल्स और रिस्पांसिबिलटीज के लिए काफी फोक्स्ड भी होती हैं।

जींस खरीदने की यह टिप्स ध्यान से पढ़ लो, बाद में थैंक्यू बोलोगे
मजाकिया स्वभाव वाली लड़कियां
पिक्सी कट हेयर कट कम ही दिखाई देता है पर ऐसे हेयर स्टाइल वाली लड़कियों का स्वभाव काफी मजाकिया होता है। इन्हें हंसना हंसाना पसंद होता है और ये मजाक करना और उसे स्पोर्टिंग अंदाज में एक्सेप्ट करना पसंद भी करती हैं।  यही वजह है कि ये काफी फ्रेंडली भी होती हैं।

Lifestyle News inextlive fro Lifestyle Desk

Posted By: Molly Seth