Hal Shashthi 2021 भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलछठ या हरछठ मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं संतान की कामना लंबी आयु और उसके स्वस्थ्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानें इस साल कब पड़ रही है हलछठ...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Hal Shashthi 2021 भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी या बलराम जयंती मनाई जाती है। देश के विभिन्न भागों में इसे अलग अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पीन्नी छठ, खमर छठ, राधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ, ललही छठ तो कहीं इसे हलछठ या हरछठ के नाम से पुकारा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु और उसके स्वस्थ्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखकर पूजन आदि करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान हलधर यानी कि बलराम जी उनके पुत्रों को लंबी आयु प्रदान करते हैं। वहीं संतान उत्पत्ति की भी कामना पूरी करते हैं। उत्तर भारत में यह विशेष रूप से मनाया जाता है। हलछठ 28 अगस्त शनिवार को पड़ रही
हिंदू पंचांंग के मुताबिक इस बार यह हलछठ 28 अगस्त दिन शनिवार को पड़ रही है। कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 27 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को शाम 6.50 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 28 अगस्त शनिवार को रात्रि 8.55 बजे समाप्त होगी। इसलिए शनिवार को उदयातिथि पड़ने से हलछठ मनाई जाएगी। इस दिन को उत्तर भारत में हल षष्ठी और ललाही छठ के नाम से भी जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र में इस दिन को बलदेव छठ के नाम से जाना जाता है और गुजरात में इस दिन को रंधन छठ के रूप में मनाया जाता है। बलराम भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई थेशास्त्रों के मुताबिक भगवान बलराम को भगवान विष्णु के 8वें अवतार के रूप में पूजा जाता है। बलराम भगवान कृष्ण के बड़े भाई थे। भगवान बलराम को आदिश के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है, जिस नाग पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। बलराम को बलदेव, बलभद्र और हलयुध के नाम से भी जाना जाता है।डिसक्लेमर'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Hal Shashthi 2021: संतान के लिए रखा जाता है हलछठ व्रत, जानें पूजन विधि, कथा व महत्व

Posted By: Shweta Mishra