बॉलीवुड डीवा श्रद्धा कपूर जल्‍द ही चेतन भगत के उपन्‍यास हाफ गर्लफ्रेंड पर बनने वाले फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है। इससे पहले भी चेतन भगत के एक नोवल पर फिल्‍म बन चुकी है।


स्पोर्टी लुक में नजर आईं श्रद्धा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का लुक रिलीज हो गया है। जिसमें वह र्स्पोटी लुक में नजर आ रही हैं। स्पोर्ट जर्सी में और हाथ में बास्केटबाल लिये वह काफी शानदार लग रही है। लेकिन उनका लुक जो सामने आया है उसमें उनका फेस नही दिख रहा है बल्कि उनका लुक बैक का है। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड मशहूर लेकर चेतन भगत की नोवेल हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर आधारित है। ये पोस्टर लेखक चेतन भगत ने सोशल साइट ट्विटर पर शेयर किया है। मोहित सूरी है फिल्म के निर्देशक


निर्देशक मोहित सूरी की ये फिल्म एक किताब पर आधारित है। यह कहानी एक ग्रामीण बैकग्राउंड से आए लड़के माधव और दिल्ली शहर में रहने वाली एक लड़की रिया की है। ये दोनों दोस्त बनते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। एक बार फिर से ये दोनो साथ आ जाते हैं। ये कहानी बॉलीवुड की बाकी लव स्टोरी से कुछ हद तक मिलती जुलती है। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रैंड का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस में श्रद्धा बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही है। इस लुक में वह बेहद अलग लग रही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra