Happy Birthday Hrithik Roshan: ऋतिक को क्यूं कहा जाता है ग्रीक गॉड?
बॅालीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जानिए क्यू कहा जाता है ऋतिक को ग्रीक गॉड और उनसे जुड़ी कई रोचक बातें
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 49 साल के ऋतिक को अगर कोई पहली बार देखगा, तो उसे ऋतिक ग्रीक गॉड की तरह ही लगेंगें। इसका कारण है उनके चेहरे की खास बनावट, शार्प जाॅ लाइन, हरी आंखे, इसके साथ ही उनकी फिट बॅाडी उन्हें ग्रीक गॉड से मिलती है। माना जाता है कि ऋतिक की बॉडी से लेकर फेशियल फीचर्स तक सभी चीजें, उन्हें नार्मल इंडियन से काफी डिफ्रेंट और नायाब बनाती है। उनकी हर एक फोटो इस बात की पुष्टी भी करती है। हालांकि, ऋतिक रोशन को हॉलीवुड स्टार से लेकर कई खूबसूरत हिस्टौरिकल फिगर्स से जोड़ा जाता है और इन्हीं सब की वजह से उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है।
View this post on Instagram A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)मोस्ट हैंडसम मैन ऑफ द वर्ल्ड हैं ऋतिक
ऋतिक रोशन को न सिर्फ एक बार बल्कि कई बार मोस्ट हैंडसम मैन ऑफ द वर्ल्ड के खिताब से नवाजा जा चुका है। जिसका मतलब साफ है कि ऋतिक दुनिया के सबसे हैंडसम मैन है। छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई उनकी खूबसूरती और अलग स्टाइल का दिवाना है। लड़कियों को ऋतिक की सुंदरता भाती तो वहीं लड़को को उनकी फिट बॅाडी जिसकी वजह से वो 49 साल में भी 30 साल के माचो मैन लगते हैं। उनकी फिटनेस और स्टाइल को देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा लगा पाना जरा मुश्किल है, कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है या यू कहें कि नामुमकिन है।
ऋतिक की लेडी लव रहीं है सुजैन
फिल्म 'कहो न प्यार है' से ऋतिक रोशन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जो उस साल की सुपरहिट फिल्म में से थी। जिसके बाद ऋतिक कभी खुशी-कभी गम, कृष, धूम 2, मुझसे शादी करोगी, सुपर 30 उनकी लास्ट रिलीज वॉर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग की बात करें तो, हर एज ग्रुप की लड़कियां उनके स्टाइल की हमेशा से ही कायल रहीं हैं। ऋतिक ने एक कॅामेडी चैट शो में बताया था कि उन्हें वैलेंटाइन डे के मौके पर 30 हजार से भी ज्यादा शादी के ऑफर आए थे। ऋतिक ने साल 2000 में अपनी लेडी लव सुजैन खान से शादी कर ली थी, दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋधान भी है। इसके बाद, दोनों करीब 15 साल बाद अलग हो गए। फिलहाल ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे है, जो उनसे उम्र में 12 साल छोटी हैं।