बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का एक शानदार एक्टर प्रोड्यूसर और पत्नी हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से अनुष्का ने 2017 में शादी की और उनकी एक बेटी भी है। आमतौर पर एक्ट्रेस और सेलेब्स के तौर पर अनुष्का काफी लाइमलाइट में रहती है मगर उससे इतर भी उनकी एक जिंदगी है। आइए देखते हैं तस्वीरों में।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ। अनुष्का के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले माॅडलिंग में हाथ आजमाया। वह कई एड शूट में नजर आई। विराट के साथ उनकी पहली मुलाकात एक ऐसे ही एड शूट के दौरान हुई थी।

अनुष्का शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी में दिखीं और अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाऊस में नजर आईं। इन सब के बाद अनुष्का शर्मा मटरू की बिजली का मंडोला में पंकज कपूर और इमरान खान के साथ नजर आईं।

अनुष्का उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जिन्होंने बाॅलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में जहां वह शाहरुख खान के साथ नजर आई तो वहीं पीके में आमिर खान के साथ काम किया। इसके बाद फिल्म 'सुल्तान' में उन्होंने सलमान खान के साथ जोड़ी बनाई।

अनुष्का ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। जिसके चलते उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया। इसमें पाताल लोक को फैंस ने खूब पसंद किया।

2014 में अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे से मुंबई लौटने पर, विराट अनुष्का से मिले। यहां तक कि अनुष्का अपने विदेशी मैचों के दौरान विराट से मिलने जाती रहीं।

विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका जन्म इसी साल जनवरी में हुआ था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari