Happy Birthday Cheteshwar Pujara टीम इंडिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा का आज 32वां जन्मदिन है। पुजारा का टेस्ट रिकाॅर्ड काफी शानदार रहा है। क्रिकेट के इस बड़े फाॅर्मेट में पुजारा ने न जाने कितने रिकाॅर्ड बनाए। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानें पुजारा द्वारा बनाए गए अनोखे रिकाॅर्ड के बारे में..

कानपुर। Happy Birthday Cheteshwar Pujara 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में जन्में चेतेश्वर पुजारा आज 32 साल के हो गए। पुजारा भारत के दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। वह एक क्रिकेट फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा शिवपाल पुजारा बेहतरीन लेगस्पिनर थे। वहीं पिता अरविंद और चाचा विपिन सौराष्ट्र की तरफ से रणजी मैच खेल चुके हैं। हालांकि चेतेश्वर अपनी फैमिली से टीम इंडिया के लिए खेलने वाले पहले शख्स हैं। पुजारा भारतीय टीम में खेल पाएं इसके लिए उनके पिता ने काफी मेहनत की।

👕 ➝ 75 Tests
🏏 ➝ 5740 runs
🅰️ ➝ 49.48 average
💯 ➝ 18 centuries
Player of the Series in India's historic Test triumph in Australia last year 🏅
Happy birthday, Cheteshwar Pujara! 🎂 pic.twitter.com/vjiQ5CtOEt

— ICC (@ICC) January 25, 2020


पिता की ख्वाहिश के चलते बने क्रिकेटर
चेतेश्वर के पिता चाहते थे कि, उनका बेटा एक बेहतर टेस्ट क्रिकेटर बने। इसके लिए उन्होंने चेतेश्वर को ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया। पुजारा बताते हैं उनके पहले क्रिकेट कोच पिता ही थे। वह उनको क्रिकेट के गुर सिखाते थे। पुजारा जैसे-जैसे बड़े होते गए उन्होंने पहले स्कूल फिर क्लब स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया। साल 2005 की बात है तब पुजारा भावनगर में मैच खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद पुजारा जब वापस घर लौटे तो उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया। उनकी मां रीना दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। दरअसल पुजारा की मां रीना को कैंसर था। मां के गुजर जाने के बाद पुजारा के पिता ने उनको मां की तरह पाला और एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाया।

पांच मैचों के बराबर अकेले गेंद खेल गए
पुजारा को टेस्ट में धीमी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इसी के चलते एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा ने सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकाॅर्ड बनाया था। पिछले साल जनवरी में सिडनी टेस्ट में पुजारा ने लगभग 9 घंटे बैटिंग करते हुए 193 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 373 गेंदें खेली, हालांकि वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए मगर एक रिकाॅर्ड जरूर अपने नाम कर लिया था। पुजारा अब ऑस्ट्रेलिया में किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। पुजारा ने इस सीरीज की सात पारियों में कुल 1258 गेंदें खेलीं थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी गेंदों में तो पांच टी-20 मैच खत्म हो जाते हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari