बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 35 साल की हो गई। दीपिका बाॅलीवुड की सफल एक्ट्रेस हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें करीब डेढ़ दशक हो गया। आइए आज उनके बर्थडे पर जानें एक्ट्रेस की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दुनिया में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका को फिल्म इंडस्ड्री में लंबा वक्त हो गया और वह साल दर साल एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देती गईं और आज करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन हैं।

रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल (2012) ने उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया। इसके बाद 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट होने के बाद दीपिाक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'बाजीराव मस्तानी' (2015) और 'पद्मावत' (2018) ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

नवंबर 2018 में दीपिका और रणबीर की शादी हुई पर इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अगर खबरों की मानें तो रणबीर ने पहली बार 2012 में मकाऊ में जी सिने अवार्ड्स में शानदार सिल्वर गाउन पहने दीपिका को देखा और खासे इंप्रेस हुए, यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। एक फैन के ये पूछने पर कि उन्हें कैसे याद है कि दीपिका ने क्या पहना था, तो रणबीर का जवाब था कि, कोई इंसान उस नजारे को कैसे भूल सकता है?

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari