आज बाॅलीवुड एक्टर जाॅन अब्राहम अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जाॅन का जन्म 17 दिसंबर 1972 को हुआ था। हालांकि उनके फैंन ने उन्हीं की फिल्म सत्यमेव जयते के पोस्टर वाला एक केक गिफ्ट किया है...


कानपुर। जाॅन अब्राहम आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मालूम हो इनके पिता ईसाई थे और मां पारसी। इस खास मौके पर एक्टर के एक फैन ने उन्हें केक गिफ्ट किया। उस केक पर जाॅन की फिल्म सत्यमेव जयते का पोस्टर बना हुआ था। जाॅन को फैन ने पहना दी पगड़ीजाॅन को उनके फैंस ने राजस्थानी प्रिंट वाली पगड़ी पहनाई। हालांकि एक्टर ने इस दौरान ऊपर से नीचे तक ऑल डेनिम लुक कैरी किया हुआ था। उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पर डेनिम जैकेट और जाॅगर पहना हुआ था।केक किया गिफ्ट
फैंस ने पगड़ी पहना कर उन्हें शाॅल पहनाई और फिर उन्हें केक गिफ्ट किया। इस दौरान उन्होंने सेल्फी ली और जाॅन के साथ कई तस्वीरें भी खिंचाईं। केक पर पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म सत्यमेव जयते का पोस्टर बना हुआ था। मालूम हो इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया था।फैंस के बीच काटा केक


जाॅन ने अपने फैंस के बीच गिफ्टेड केक काटा और फिर एक-एक कर फैंस को खिलाया। वहीं फैंस ने भी उन्हें केक खिलाया और बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। जाॅन का ये साइड देख कर ऐसा लगता है कि वो काफी डाउन टू अर्थ हैं। ये फिल्में हैं हाथ मेंवहीं जाॅन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास इस वक्त कुछ ही फिल्में हैं। इनमें मुंबई सागा और हेरा फेरी 3 शामिल है। वहीं उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पागलपंती जो मल्टी स्टारर थी, वो बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।जाॅन बोले एक्शन के बाद अब फैमिली ऑडियंस के लिए करनी हैं मूवी, इसलिए की 'पागलपंति'

Posted By: Vandana Sharma