बाॅलीवुड एक्टर जाॅन अब्राहम आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। जाॅन बाॅलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाते हैं हालांकि वह शुरुआत में ऐसे नहीं थे। जवानी के दिनों में दुबले-पतले जाॅन की कई तस्वीरें हैं। आइए आज उनके बर्थडे पर देखें एक्टर की कुछ अनजानी तस्वीरें।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 17 दिसंबर 1972 को जन्मे जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान अब्राहम है। एक मध्यम-वर्गीय परिवार में पले-बढ़े, उनके पिता अब्राहम जॉन केरल के एक सीरियाई-ईसाई हैं और उनकी माँ फिरोजा ईरानी जोरोस्ट्रियन पारसी हैं। जॉन अब्राहम के पास मार्केटिंग की डिग्री है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वह मॉडलिंग में आ गए।

जॉन अब्राहम ने 2003 में बिपाशा बसु के साथ फिल्म 'जिस्म' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।इस फिल्म में जाॅन और बिपाशा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। धीरे-धीरे जाॅन फैंस के बीच अपनी जगह बनाने लगे।

धूम के बाद जॉन देश के युवा दिलों की धड़कन बन गए और उनका हेयरस्टाइल उनका सिग्नेचर लुक बन गया। धूम के बाद, जॉन अब्राहम ने 'वाॅटर', 'टैक्सी नंबर 9211', 'काबुल एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। जॉन अब्राहम ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने गरम मसाला, देसी बॉयज़, हाउसफुल 2 और वेलकम बैक जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'पागलपंती' थी, जो नवंबर 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari