आज किआरा आडवाणी का जन्मदिन है जिन्होंने फिल्म फगली से अपना बॉलीवुड डेब्यु किया। सुपर हिट मूवी कबीर सिंह की दबी सहमी नायिका कियारा करियर की शुरूआत में ही अपनी एक्टिंग की रेंज दिखाने में कामयाब रही हैं और एक वेब सीरीज की बेहद बोल्ड करेक्टर के रूप में फेमस हुई हैं।

कानपुर। किआरा आडवाणी ने 2014 की हिंदी फ़िल्म फ़गली से अपना एक्टिंग डेब्यु किया है।इसके बाद वह 2016 की हिंदी बायोपिक एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, और फिर 2018 की तेलुगु फ़िल्म भारत अने नेनु में भी दिखाई दी। कबीर सिंह की डरी सहमी प्रीति बनी किआरा इससे पहले नेटफ्लिक्स फिल्म लस्ट स्टोरीज़ में अपने बेहद बोल्ड सीन के लिए चर्चा में रही हैं। किआरा अब तक छह फिल्में कर चुकी हैं और हर फिल्म में अपने रोल से छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं, चाहे वो कलंक की लाजो हो या एमएस. धोनी की साक्षी। जल्दी ही वो जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस में नजर आने वाली हैं।


फगली
फगली एक सोशल थ्रिलर मूवी थी जिसमें किआरा ने देवी नाम का करेक्टर प्ले किया था। जो अपने दोस्तों के साथ खुश है मगर हालात सबको अनोखी मुश्किल में डाल देते हैं।


एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
क्रिकेटर और टीम इंडिया के फारमर कैप्टन एमएस धोनी की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में किआरा ने उनकी वाइफ साक्षी रावत धोनी का रील लाइफ करेक्टर प्ले किया था।

मशीन
मशीन एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया हांलाकि ये पहली फिल्म थी जिसे किआरा ने साइन किया था। हांलाकि उनकी पहली रिलीज फगली बनी। फिल्म में कियारा ने एक बहुत अमीर व्यापारी बलराज थापर की बेटी सारा का रोल किया, उनके पिता की भूमिका रोनित रॉय ने प्ले की थी।

लस्ट स्टोरी
लस्ट स्टोरीज 2018 में आयी इंडियन एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बैनर्जी और करण जौहर ने चार शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट की थीं।ये 2013 की एंथोलॉजी बॉम्बे टॉकीज की सीरीज थी। इसमें किआरा करण जौहर की फिल्म की कास्ट का पार्ट थीं और उन्होंने मेघा नाम की बोल्ड यंग गर्ल का रोल किया था जो अपनी फिजिकल डिजायर पूरी करने के लिए एक खास ट्वॉय का यूज करती दिखाई गई है।


कलंक
करण जौहर की फिल्म कलंक में किआरा ने लाजो नाम से एक सांग फर्स्ट क्लास में स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

 
कबीर सिंह
इन दिनों किआरा अपनी फिल्म कबीर सिंह की सक्सेज से बेहद खुश हैं। एंगर मैनेजमेंट की प्राब्लम से जूझ रहे एक शख्स की मासूम प्रेमिका बनी किआरा की धोनी के बाद ये दूसरी फिल्म थी जिसने सौ करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया। किसी भी नए एक्टर के लिए ये एक बड़ा अचीवमेंट है।


आने वाली फिल्में
सलमान खान के कहने पर अपना नाम आलिया से बदल कर किआरा रखने वाली इस टैलेंटेड एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में हैं बाटला हाउस, गुड न्यूज,  लक्ष्मी बॉम्ब, शेरशाह और इंदु की जवानी।

Posted By: Molly Seth