भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज 39 साल के हो गए। इस मौके पर माही के साथी खिलाड़ियों और कोच ने धोनी को बर्थडे विशेज दी। कोहली ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे माही भाई।'

नई दिल्ली (एएनआई)। विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भारत के पूर्व कप्तान को सोशल मीडिया पर हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'कैप्टन कूल' धोनी को शुभकामनाएं दी हैं।

Happy b'day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you 🙏😃 pic.twitter.com/i9zR4Zb5A3

— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2020

कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे माही भाई। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की हमेशा शुभकामनाएं। भगवान आपको आशीर्वाद दें।" भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे यंगस्टर! ए ब्लास्ट लीजेंड!"

Happy Birthday Youngster! Have an absolute blast Legend 🙏 #mahendrasinghdhoni #MSDhonibirthday #HBDDhoni #Dhoni pic.twitter.com/B4lzLbPAdt

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 7, 2020

अश्विन ने ट्वीट किया, "अपनी सेना और शत्रु रेखाओं से परे सेना के लिए प्रेरणा। इससे बेहतर लाइन माही के लिए नहीं हो सकती। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। हम सभी को प्रेरित करना जारी रखें।' धोनी ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर 183 के साथ 350 वनडे खेले हैं। वह सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी (50 ओवर विश्व कप, टी 20 विश्व कप, और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं।

“Inspiration to his Army and Decimation to the Army beyond the Enemy lines”
Couldn&यt find a better phrase to define @msdhoni , happy birthday Mahi bhai 🎂🎂 , have a great day and continue to inspire all of us. pic.twitter.com/02khV8EnuO

— Ashwin (During Covid 19)🇮🇳 (@ashwinravi99) July 7, 2020

वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को टि्वटर पर जन्मदिन की बधाई दी। सहवाग ने लिखा, 'एक बार एक पीढ़ी में, एक खिलाड़ी आता है और पूरा देश उसके साथ जुड़ जाता है। उसे अपने परिवार के सदस्य के रूप में सोचता है, कुछ बहुत अपना सा लगता है। एक ऐसे शख्स को जन्मदिन मुबारक हो, जो अपने कई प्रशंसकों के लिए दुनिया है। #HappyBirthdayDhoni

Once in a generation, a player comes and a nation connects with him, think of him as a member of their family, kuch bahut apna sa lagta hai. Happy Birthday to a man who is the world ( Dhoni-ya ) for his many admirers. #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/T9Bj7G32BI

— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2020

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्वीट किया, 'आपके चित्तू की ओर से मेरे बिट्टू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरा दोस्त जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनना सिखाया है और बुरे समय में मेरे साथ खड़ा है।'

Happy birthday to my Bittu from your Chittu 🤗 My friend who has taught me to be a better human being and stood by me in bad times @msdhoni 😘❤️ #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/WfoRkMmAuo

— hardik pandya (@hardikpandya7) July 6, 2020
मुंबई पुलिस ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। मुंबई पुलिस ने टि्वटर पर MSD का फुल फाॅर्म 'मेनटेन सोशल डिस्टेंसिंग' बताया। इसी के साथ उन्होंने धोनी को बर्थडे विश भी किया और कोरोना के लिए संदेश भी जारी कर दिया। Do it the &Mahi Way&य - Stay &Not Out&य, Stay Cool & Stump #coronavirus
Happy Birthday, Captain Cool.#HappyBirthdayMahi #SocialDistancing pic.twitter.com/piH7jNFBIK

— Mumbai Police (@MumbaiPolice) July 7, 2020

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari