पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां बर्थडे है। इस मौके पर कई क्रिकेटरों ने माही को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। विराट कोहली ने एक खास नोट के साथ धोनी को बर्थडे विशेज भेजीं।

मुंबई (एएनआई)। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विशेज भेजी हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "आपके जैसा कप्तान कोई दूसरा नहीं। भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह बन गए। हमेशा प्यार और सम्मान के अलावा कुछ नहीं। जन्मदिन मुबारक हो।"

A leader like no other. Thanks for everything you have done for Indian cricket. 🇮🇳 You became more like an elder brother for me. Nothing but love and respect always.
Happy birthday skip 🎂@msdhoni pic.twitter.com/kIxdmrEuGP

— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2022

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @msdhoni। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो। हमेशा प्यार करें।"

Very very happy birthday to you @msdhoni 🥳 My best wishes are always with you! Have the most wonderful year ahead. Love always 🤗 pic.twitter.com/95n92fqeNT

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 7, 2022

एमएस धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के दिनों में मैदान पर अपने शांत और आश्चर्यजनक कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 90 टेस्ट खेलने के बाद टेस्ट से संन्यास की घोषणा की, जिसमें उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20I खेले।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari