Dabangg3 girl Saiee Manjrekar Birthday सलमान खान के साथ Dabangg 3 में डेब्यु करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर के लिए इस बार जन्मदिन बेहद खास रहा। इस मौके पर देर रात उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची फिल्म की पूरी टीम देखें इस मौके की कुछ खास तस्वीरें।

मुंबई। फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने अपनी बेटी सई मांजरेकर की जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी मुंबई में बांद्रा के एक फेमस रेस्तरां में ऑग्रेनाइज की

जिसमें सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वंतूर और दबंग की पूरी टीम के साथ शिरकत की। देखें इस मौके की तस्वीरें। इस पार्टी में ब्लैक कलर की शिमर ड्रेस पहने सई बेहद प्रिटी लग रही थीं। पार्टी में उनके कई दोस्त भी नजर आये।

&


पार्टी में सलमान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर भी मौजूद थीं।


दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म का हिस्सा बन कर उससे डेब्यु करने के बाद सई बेहद एक्साइटेड हैं और वे इसके लिए सलमान की शुक्रगुजार भी हैं।


चेरी कलर की लेदर जैकेट पहने सलमान को केक खिलाते हुए सई बेहद खुश नजर आ रही थीं। दबंग 3 में वे चुलबुल के पास्ट का हिस्सा हैं और उनका नाम खुशी है।


इस पार्टी में मक्खन चंद पांडे यानि अरबाज खान भी नजर आये।

फिल्म में चुलबुल की रज्जो यानि सोनाक्षी सिन्हा भी ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग लुक में पहुंची थीं।

Posted By: Molly Seth