27 सितंबर को भारत में Daughters Day सेलिब्रेट किया जाएगा। यह वो दिन है जब सभी पिता अपने बेटियों को ढेर सारा प्यार करते हैं और गिफ्ट देते हैं। टीम इंडिया में कई क्रिकेटर्स हैं जिनकी प्यारी बेटियां हैं। अपनी लाडली को वे खूब दुलार और प्यार करते हैं। आइए देखते हैं धोनी से लेकर रोहित तक जिन्हें अपनी बेटियों से है खूब प्यार।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत में बेटियों के होने के महत्व को दर्शाने के लिए 27 सितंबर, 2020 को Daughter's Day के रूप में मनाया जाता है। समाज में बेटे और बेटियों दोनों को बराबरी का हक है। समय के साथ लोगों की सोच बदल चुकी है। अब लोग बेटियों को पाकर भी खूब खुश रहते हैं। भारतीय क्रिकेट पर नजर डालें तो धोनी से लेकर रोहित तक कई बड़े प्लेयर्स की बेटियां हैं जिन्हें वह खूब दुलार करते हैं।

एमएस धोनी - जीवा
क्रिकेटर्स में बाप-बेटी क सबसे क्यूट जोड़ियों में धोनी और जीवा को माना जाता है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने 2015 में एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम जीवा रखा गया। जीवा अब पांच साल की हो चुकी है। सोशल मीडिया पर बेटी जीवा के साथ खेलते हुए धोनी की तमाम तस्वीरें और वीडियो हैं। माही हर पिता की तरह अपनी बेटी को खूब प्यार करते हैं।

View this post on Instagram A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on Oct 24, 2019 at 5:19am PDT

रोहित शर्मा - समायरा
हिटमैन रोहित शर्मा भी एक बेटी के पिता है। रोहित की पत्नी रितिका ने 2018 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम समायरा रखा गया है। समायरा करीब डेढ़ साल की है। धोनी की तरह रोहित भी क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही परिवार के साथ समय बिताते हैं। खासतौर से बेटी समायरा अपने पिता के लिए काफी खास है। समायरा के जन्म के बाद रोहित की किस्मत खूब चमकी। क्रिकेट में उन्होंने कई रिकाॅर्ड बनाए।

View this post on Instagram These days are not coming back....

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Jun 6, 2020 at 4:52am PDT

सुरेश रैना - ग्रेसिया
भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की चार साल की बेटी है, जिसका नाम ग्रेसिया है। ग्रेसिया का जन्म 2016 में हुआ था। रैना अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी मिल जाएंगी। हालांकि रैना के एक बेटा भी है जिसका जन्म हाल में ही हुआ था।

View this post on Instagram ❤️

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on Sep 11, 2020 at 9:11pm PDT

हरभजन सिंह - हिनाया हीर
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के भी एक बेटी है। भज्जी की बेटी का नाम हिनाया हीर है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। अन्य पिता की तरह भज्जी को भी अपनी बेटी से बहुत प्यार है। वह उसके साथ काफी समय बिताते हैंं। इंस्टाग्राम पर बाप-बेटी की मस्ती करते कई तस्वीरें मिल जाएंंगी।

View this post on Instagram Papa love you a lot @hinayaheerplaha #daughtersday ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on Sep 22, 2019 at 2:04am PDT

अंबाती रायडू
चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायडू भी इसी साल पिता बने हैं। रायडू की पत्नी विद्या ने जुलाई 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद रायडू ने सोशल मीडिया पर दी।

View this post on Instagram Truly blessed...

A post shared by Ambatirayudu (@a.t.rayudu) on Jul 12, 2020 at 10:40am PDT

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari