आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाई जा रही है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जिन्‍हें हम सब प्‍यार से बापू भी बुलाते हैं। उनका जन्म 2 अक्‍टूबर 1869 को हुआ था। देश को आजादी दिलाने में गांधी जी का अहम योगदान था। आइए जानें उनके जयंती पर बापू जी के बारे में कुछ अनजानी बातें।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इनके पिता जी का नाम करमचंद गांधी और माता जी का नाम पुतलीबाई था। 13 वर्ष की आयु में गांधीजी की शादी कस्तूरबा गांधी से हुई थी। उस समय कस्तूरबा गांधी की उम्र 14 वर्ष थी।

भारत को दिलाई आजादी
सन 1887 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके अगले वर्ष 1888 में उन्होंने भावनगर के श्यामल दास कॉलेज में एडमिशन लिया। यहीं से उन्होंने डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे लंदन चले गए। वहां से उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की। साल 1916 में गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस के नेता बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु के पश्चात गांधी जी कांग्रेस के मार्गदर्शक बने। अंग्रेजों से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन किया।

- महान नेता महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, लेकिन उन्हें कभी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।

- बापू की शवयात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी और उनके जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए।

- आपको बता दें भारत के बाहर 48 सड़कें हैं जिनका नाम महात्मा गांधी के नाम पर है और भारत में 53 प्रमुख सड़कें हैं (छोटी सड़कों को छोड़कर) जो उनके नाम पर हैं।

- महात्मा गांधी के अवशेष अभी भी गांधी संग्रहालय, मदुरै में संरक्षित हैं।

- महात्मा गांधी के शिक्षकों में से एक एक आयरिश व्यक्ति था और इस प्रकार गांधी अंग्रेजी बोलते समय गांधी जी का आयरिश एक्सेंट आता था।

- महात्मा गांधी टॉल स्टॉय, आइंस्टीन, हिटलर, और चार्ली चैपलिन सहित कई लोकप्रिय लोगों के साथ पत्राचार करते थे।

- महात्मा गांधी ने भी बोअर युद्ध के दौरान सेना में सेवा की थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari