Happy Gopashtami 2022 wishesimagesquotesstatus: गौमाता के पावन पर्व गोपाष्‍टमी के दिन पर गाय की सेवा के साथ ही सभी को भेजें शुभकामनाएं। ऐसा करके पाएं गौमाता की सच्‍चा आशीर्वाद। इस साल 1 नवम्‍बर मंगलवार को गोपाष्‍टमी का पर्व मनाया जा रहा है।

Happy Gopashtami 2022 wishes,images,quotes,status,messages,sms,greetings: दीपावली के त्‍योहार के बाद आठवें दिन यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्‍योहार मनाया जाता है। हम सबके प्‍यारे कान्‍हा यानि भगवान श्रीकृष्ण को गायों से बहुत प्रेम था। उसी प्रेम की प्रतीक रूप में गौ माता की सेवा का यह पर्व गोपाष्टमी मनाया जाता है। इस दिन बछड़े संग गाय को भोजन कराने और सेवा करने का विधान है। इस दिन देश भर के तमाम गौशाालाओं और घरों में गाय के चरणों समेत पूरे शरीर में रोली के थाप लगाए जाते हैं। गायों को सजाया जाता है और उनका टीका किया जाता है। इसके बाद गाय को उसकी पसंद का भोजन हाथों से खिलाया जाता है। इसके बाद गाय के साथ साथ कुछ दूर तक चला जाता है। यह प्रक्रिया गौचारण यानि गाय को चराने से जुडी़ हुई है। इस वर्ष गोपाष्टमी 1 नवम्‍बर, मंगलवार को मनाई जा रही है। गोपाष्टमी के इस खास दिन पर गाय की सेवा के साथ ही सभी को दें गोपाष्टमी की विशेष शुभकामनाएं...

1: उठो-उठो गौ भक्त साथियों

गौ भक्ति धर्म हमारा

सबको जोड़ें गौ सेवा से

ये जीवन लक्ष्य हमारा

हैप्पी गोपाष्टमी 2020

2: गौ सेवा में जुट जाओ

गोपाल की कृपा सहज में पाओ

Happy Gopasthami 2022

3: गाय के शरीर में सभी

देवी देवता निवास करते हैं

ऋषि मुनि निवास करते हैं

नदी तथा तीर्थ निवास करते हैं

इसीलिए तो गौ सेवा से सभी की

सेवा का फल मिल जाता है।

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Gopashtami 2020: 22 नवंबर को है गोपाष्टमी, सिद्ध योग में करें पूजन तो होगी सारी मनोकामना पूरी

4: गाय का करो सम्मान

गाय है मां के समान

गोपाष्टमी की शुभकामनाएं

5: जिनके नहीं हैं नाम, उनके नाम बनेंगे

हर गांव और शहर, मुरली के धाम बनेंगे

ब्रम्‍हांड के सब देवता, गौ में समाए हैं

तुम गाय पाल लेना, सभी काम बनेंगे

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Weekly Horoscope 22 To 29 Nov: मीन,वृश्चिक,तुला राशि वालों के लिए समय शानदार है, वृष राशि वाले सावधान रहें ,जानें सभी राशियों का हाल

6: इस गोपाष्टमी गौ को भोजन कराएं

अपने सभी पापों से मुक्ति पाएं

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं...

7: गौ सेवा का धर्म अपनाएं

खुद को मोक्ष के धाम ले जाएं

हैप्पी गोपाष्टमी...

8: गाय गंगा और गीता

यह हैं मां के समान

इनके कारण ही

भारत का विश्व में

है मान सम्मान

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

20 नवंबर से बदल रही गुरु बृहस्पति की राशि, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

9: कृष्ण प्रिय, गौ की सेवा करने से

सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस गोपाष्टमी पर हम कामना करते हैं

आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

10: नंदा सुनंदा अब किसी का नाम नहीं है

गौ धूलि- गौ बेला की सुबह शाम नहीं है

जिसको कहा था कामधेनु हमने किसी दिन

उस गाय का अब कौड़ियों में दाम नहीं है

गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

11: Gou Seva Ka Dharm Apnaye,

Khud Ko Moksha Ke Dhaam

Me Le Jaaye

Happy Gopasthami 2022

12: Gou Seva Me Jut Jao,

Gopal Krupa Sahaj Hi Pao

Gopasthami Ki Shubhkamnayein

Posted By: Chandramohan Mishra