होली के मौके पर नाच-गाना न हो तो रंगों का त्यौहार फीका पड़ जाता है। ऐसे में होली पर बने भोजपुरी गाने उत्साह को दोगुना कर देते हैं। इस होली इन पांच भोजपुरी गानों की धूम मची पड़ी है। आप भी सुनकर लीजिए इनका मजा।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड ने बड़ी संख्या में गीतों के माध्यम से होली के त्योहार के विभिन्न मूड और रंगों को कैप्चर किया है। इस मामले में भोजपुरी सिनेमा भी पीछे नहीं है। होली पर बने कई भोजपुरी गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह के होली पर गाए गाने खूब पसंद किए जाते हैं।

भतार अईहे होली के बाद
खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'भतार अईहे होली के बाद' इस होली आपको रंगों में डुबो देगा। इसे गाया है खेसारी लाल ने और म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने।

भतीजा के मौसी जिंदबाद
भोजपुरी होली साॅन्ग्स के सबसे पाॅपुलर सान्ग्स में से एक है 'भतीजा के मौसी जिंदाबाद'। इसे करोड़ों लोग लाइक कर चुके हैं। होली के मौसम में भोजपुरी गानों के पसंदीदा लोग इसे अपनी प्ले लिस्ट में जरूर रखते हैं। इसके बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने वहीं म्यजिक दिया है श्याम सुंदर ने।

आवा न चोली में रंग डल वाला
भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' का ये सुपरहिट गाना पवन सिंह ने गाया है। यह काफी पाॅपुलर गाना है। होली के दिन इन गानों की खूब धूम मचती है।

होली में जीएसटी जोर के
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का ये गाना होली के फेवरेट गानों में शुमार है। इस गाने में आम्राली दुबे भी हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। अब जब दोनों होली के इस गाने में नजर आए तो फैंस का होली सेलीब्रेशन दोगुना हो गया।

लहंगा लाल हो गईल
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली सॉन्ग 'लहंगा लाल हो गईल' यूट्यूब पर फैन्स के बीच काफी छाया हुआ है। गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गया है जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari