होली का त्यौहार आ गया है। यह पर्व उत्साह और उल्लास का होता है। लोग रंगों में सराबोर बाॅलीवुड के गानों पर नाचते हैं गाते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस बार भी आप होली साॅन्ग्स की प्ले लिस्ट बना रहे हैं। तो इन पांच चर्चित होली बेस्ड गानों को जरूर शामिल कर लीजिए।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जैसा कि आप इस वर्ष रंगों का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं। हम आपके लिए बॉलीवुड के उन गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी होली पार्टी में प्ले किए बिना नहीं रह सकते। यहां होली मनाने वाले शीर्ष पांच बॉलीवुड गाने हैं जो आपकी होली 2021 के जश्न को दोगुना कर देंगे। इस लिस्ट में 'बलम पिचकारी' से लेकर 'जय जय शिवशंकर तक' पांच चर्चित गाने शुमार हैं।

बलम पिचकारी
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का यह गाना आपके होली की प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए। 'बलम पिचकारी' को विशाल ददलानी और शाल्मली खोलगड़े ने गाया है, और इसे सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को होली खेलते हुए फिल्माया गया है। यह फिल्म इसलिए भी खास थी क्योंकि ब्रेकअप के बाद पहली बार रणबीर-दीपिका ने साथ में काम किया।

जय जय शिवशंकर
फिल्म 'वार' का यह गाना होली टाइम का फेवरेट है। टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म में अपने हीरो ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। सिर्फ एक्शन ही नहीं ऋतिक और टाइगर ने डांसिंग स्किल्स से भी फैंस को खूब इंटरटेन किया। इस गाने को विशाल डडलानी और बेनी दयाल ने गाया है। संगीतकार जोड़ी विशाल और शेखर द्वारा कंपोज किया गया है।

होली खेले रघुबीरा
होली साॅन्ग की बात हो तो अमिताभ बच्चन के चर्चित गाने 'होली खेले रघुबीरा' की चर्चा जरूर होगी। इस गाने को खुद अमिताभ ने गाया था। साथ ही अलका याग्निक, उदित नारायण और सुखविंदर सिंह की आवाज से सजा यह गाना होली के उत्साह को दोगुना कर देता है। &होली खेले रघुबीरा&य 2003 की फिल्म बागबान का पाॅपुलर साॅन्ग है।

रंग बरसे
आपकी होली 2021 की प्लेलिस्ट इस सुपरहिट गाने के बिना पूरी नहीं हो सकती। रंग बरसे, 1981 की फिल्म सिलसिला से लिया गया है जो होली पार्टियों में सबसे लोकप्रिय है। इसमें अमिताभ बच्चन, रेखा और जया भादुड़ी मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को शिव हरि ने कंपोज किया और हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखा गया है।

डू मी ए फेवर
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की 2005 की फिल्म वक्त - द रेस अगेंस्ट टाइम का यह एक पाॅपुलर साॅन्ग है। सुनिधि चौहान और अनु मलिक द्वारा गाया गया 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली' त्यौहार के जश्न को और बढ़ा देगा। तो इस बार अपनी प्ले लिस्ट में इस साॅन्ग को शामिल करना मत भूलिए।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari