- होलिका दहन का आयोजन धूमधाम से मनाया गया

- बॉलीवुड के होली के सॉन्ग पर खूब नाचे लोग

DEHRADUN : राजधानी में होलिका दहन का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। देर शाम तक शहर के तमाम इलाकों प्रेमनगर, राजपुर रोड, घंटाघर, लाल पुल पटेलनगर, सहारनपुर चौक, जोगीवाला, प्रिंस चौक, पटेलनगर, डिफेंस कालोनी, धर्मपुर, राजीव नगर आदि इलाकों में होलिका का दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीजे पर थिरके दूनाइट्स

डीजे की धुनों के बीच लोग थिरकते रहे और 'होली खेले रघुबीरा अवध में', 'रंग बरसे भीगे चुनरवालीरंग बरसे' होली गीतों के बीच युवा देर रात तक झूमते रहे। इस बीच पुलिस ने भी हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी हुई थी। इससे पहले महिलाओं ने बच्चों की लंबी आयु के लिए होलिका के चारों ओर सफेद धागे के फेर लगार का अ‌र्घ्य दिया। टीके लगाकर भगवान विष्णु को याद किया। शहर के बीचों बीच स्थित घंटाघर पर सबसे आखिर में होलिका का दहन किया गया। जहां शहर भर से पहुंचे युवाओं और आम लोगों ने होली के गीतों के बीच झूमकर होलिका दहन में भाग लिया।

Posted By: Inextlive