Bollywood Lohri Songs for Dance 2022: फसल की खुशबू और मस्‍ती का त्‍योहार लोहड़ी आ चुका है। 13 जनवरी को पूरे देश में ढेर सारी खुशी और उत्साह के साथ लोहड़ी मनाई जा रही है। इस त्‍योहार में अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ जमा दें रंग और करें मस्‍ती इन पॉपुलर सॉन्‍ग्‍स पर...

Happy Lohri Songs 2022: मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्‍योहार सेलीब्रेट किया जाता है। यूं तो लोहड़ी पूरे उत्‍तर भारत में मनाई जाती है, लेकिन पंजाब और पंजाबी लोग ही इस त्‍योहार की असली जान हैं। लोहड़ी पर्व पर परिवार और दोस्‍तों के संग मिलकर लोग अलाव जलाते हैं और उसमें नई फसल के दाने डालते हैं। फिर तो सभी मिलकर मक्‍के दी रोटी और सरसों दा साग के साथ, गुड़ की गजक और तमाम तरह के खाने का मजा लेते हैं। जिन घरों में नई बहु आयी हो या बच्‍चा पैदा हुआ हो उन परिवारों में तो लोहड़ी की धूम देखते ही बनती है। सभी लोग देर रात तक अलाव के चारो ओर जमकर नाचते हैं। बात डांस की हो तो बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्‍ग ही धूम मचाने के बने हैं, तो चलिए यहां से चुनें अपनी पसंद के लोहड़ी सॉन्‍ग और इस त्‍योहार का लीजिए मजा...

Lohri Songs for Dance: Harbhajan Maan की आवाज में सुनें लोहड़ी सॉन्‍ग : बिना नाच गाने के लोहड़ी का मजा बेकार है , तो सुनिए ये पंजाबी डांस सॉन्‍ग जो आपके त्‍योहार को और भी रॉकिंग बना देंगे।

Happy Lohri 2022 wishes,images,quotes,greetings: इन मैसेजेस के साथ अपनों को भेजें लोहड़ी की ढेरों बधाईयां

Lohri Songs Bollywood : इंडिया में चाहे कोई भी त्‍योहार हो, फिल्‍मी गीतों पर जोरदार ग्रुप डांस से उसका मजा दोगुना हो जाता है। तो इस बार भी कुछ सबसे पॉपुलर लोहड़ी सॉन्‍ग्‍स के साथ त्‍योहार मनाएं जोरदार। Lohri Songs in Punjabi: पंजाब और पंजाबी लोगों की जिंदादिली ही लोहड़ी के त्‍योहार को दमदार और यादगार बनाती है। तभी तो पंजाबी गानों के साथ ही लोहड़ी का त्‍योहार झूम-झूमकर मनाया जाता है। तो यहां सुनिए कुछ और पंजाबी लोहड़ी सॉन्‍ग।

Posted By: Chandramohan Mishra