साल 2021 की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर पूरी दुनिया में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया जा रहा। बाॅलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग न्यू ईयर मनाया। इस दौरान वह काफी रोमांटिक नजर आए।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। नए साल का जश्न हर कोई अपने परिवार और पार्टनर के साथ मनाता है। बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज भी न्यू ईयर पर अपने दोस्तों और परिवार संग जश्न मनाते नजर आए। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नए साल का स्वागत किया। इसकी एक तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। मलाइका और अर्जुन ने काफी रोमांटिक अंदाज में पोज दिया। दोनों एक दूसरे की बाहों में नजर आए।

View this post on Instagram A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन के साथ मलाइका का रोमांटिक पोज
तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन दिया, 'सब कुछ नया है। नया दिन, नया साल, 2021' मलाइका को यह पोस्ट किए हुए आधे घंटे भी नहीं बीते कि एक लाख से ज्यादा लोग उसे लाइक कर चुके। बता दें मलाइका और अर्जुन का अफेयर काफी समय से है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ लिंक अप है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया मगर पिछले चार सालों से वह रिलेशनशिप में है। दोनों को एक साथ कई बार देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

2020 को यूं किया अलविदा
इससे पहले एक्ट्रेस ने 2020 को अलविदा कहते हुए पूल में नहाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें मलाइका स्वीम सूट में पूल में खुशियां मनाती दिख रही। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'गुडबाॅय 2020, मैं आने वाले साल की खुशहाली की कामना करती हूं। हैप्पी न्यू ईयर।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari